बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सिद्धार्थ मलहोत्रा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब सिद्धार्थ ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट दे दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर सिद्धार्थ मलहोत्रा ने क्या अपडेट दिया है?
सिद्धार्थ मलहोत्रा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सिद्धार्थ मलहोत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में सिड ने फिल्म के क्लैपबोर्ड का क्लोज-अप पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म का टाइटल ‘वीवन’ लिखा नजर आ रहा है। साथ ही इसमें शॉट की जानकारी और शूटिंग की तारीख और फिल्मांकन के पहले दिन का खुलासा किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए सिड ने #वीवन लिखा है।
तमन्ना भाटिया ने लिखा ये कैप्शन
ना सिर्फ सिद्धार्थ मलहोत्रा बल्कि तमन्ना भाटिया ने भी इसको लेकर एक पोस्ट दिया है और एक अपडेट दिया है। तमन्ना भाटिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वे टू सेट का मार्क नजर आ रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि डे वन ‘वीवन’। तमन्ना भाटिया के कैप्शन से साफ है कि ये फिल्म का पहला दिन था और फिल्म ‘वीवन’ की शूटिंग आज शुरू की गई है।
हॉरर फिल्म है ‘वीवन’
वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो ये एक हॉरर फिल्म है, जिसमें पुराने जंगलों पर आधारित कहानी दिखाई जाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी इस फिल्म में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इस फिल्म का सभी को इंतजार है। हालांकि, अभी तो फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा चुका है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
जी हां, 16 मई को फिल्म ‘वीवन’ का पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई थी, जिसमें लिखा है कि फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फिल्म तय रिलीज डेट पर आएगी या फिर ये आगे पोस्टपोन हो जाएगी। हालांकि, इसका पता तो अब आने वाले टाइम पर ही लगेगा।
यह भी पढ़ें- CID में एसीपी आयुष्मान की जर्नी खत्म, Parth Samthaan ने शेयर किया खास पलों का वीडियो
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines