Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। जबसे फैंस को ये खुशखबरी मिली है, तबसे ही लोगों में सिड-कियारा के बच्चे के लिए एक्साइटमेंट देखी जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब तो लोगों ने कपल के बच्चे का नाम भी सोचना शुरू कर दिया है। जी हां, इंटरनेट पर तमाम यूजर्स कपल के बच्चे का नाम सजेस्ट करने में लगे हुए हैं।
सिड-कियारा के बच्चे के नाम के सजेशन
सोशल मीडिया पर पिंकविला ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिड-कियारा के बच्चे के नाम सजेस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि किड? आप मजाक कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि सियारा। तीसरे यूजर ने लिखा कि स्किड? किड? एक और यूजर ने लिखा कि ओ प्लीज, किड, किसी, स्किड? एक और यूजर ने कहा कि सिरा और सियारा।
पिंकविला ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने ये नाम सजेस्ट किए हैं… सियारा, सिरा, स्किड, किड, किसी, किस
2023 में हुई थी शादी
इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी को कपल ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी और तबसे ही सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें हो रही हैं। साल 2023 में इस कपल ने फरवरी के महीने में ही शादी की थी। कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं और उन्हें खूब प्यार मिला था।
बीवी का खास ख्याल रख रहे सिड
इतना ही नहीं बल्कि पेरेंट्स बनने की खुशखबरी के बाद जब कपल पहली बार पब्लिकली सामने आया, तो सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो भी वायरल हुआ और लोगों ने उस पर भी खूब प्यार लुटाया। इतना ही नहीं बल्कि सिड भी अपनी बीवी का खास ख्याल रख रहे हैं, जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
यह भी पढ़ें- ‘यू आर हीलिंग, यू आर फाइन…’, ब्रेस्ट कैंसर पर बोलीं Hina Khan, बताया कैसे खुद को संभाल रही एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
10 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines