हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sidharth Malhotra प्रेग्नेंसी में बीवी का रख रहे खास ख्याल, Kiara Advani के साथ फिर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो

Sidharth Malhotra, Kiara Advani: सिड-कियारा पेरेंट्स बनने वाले हैं। जबसे फैंस ने इस न्यूज को सुना है, सभी खुशी झूम रहे हैं। साथ ही सभी कपल को बधाइयां भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि हर एक अपडटे पर भी फैंस की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra, Kiara Advani

Sidharth Malhotra, Kiara Advani: बॉलीवुड के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हाल ही में फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सिड-कियारा ने फैंस को बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसे सुनने के बाद फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद जैसे ही सिड-कियारा पहली बार पब्लिकली नजर आए, तो लोगों ने उनपर खूब प्यार लुटाया। वहीं, अब कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिड-कियारा का वीडियो

दरअसल, हाल ही में सिड-कियारा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिड अपनी वाइफ कियारा का खास ख्याल रख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ एक पल के लिए भी कियारा का हाथ नहीं छोड़ रहे हैं और उनका हाथ पकड़े हुए हैं। इसके पहले भी कपल का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सिड अपनी बीवी का ध्यान रखते नजर आए थे।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब सिड-कियारा का ये वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हर पति को इसी तरह केयर करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इतना ख्याल रखना तो बनता है। तीसरे यूजर ने कहा कि बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी। एक और यूजर ने लिखा कि किस-किसको सिड जैसा पति चाहिए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

पेरेंट्स बनने वाले हैं सिड-कियारा

बता दें कि सिड-कियारा ने 28 फरवरी को अपने पेरेंट्स बनने की न्यूज फैंस को दी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सिड-कियारा का ये पोस्ट देखा, तो फैंस खुशी से झूम उठे। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने कपल को उनके पेरेंट्स बनने की न्यूज पर खूब बधाइयां दी थी। बतातें चलें कि साल 2023 में कपल ने शादी की थी। सिड-कियारा की शादी की फोटोज पर भी कपल ने खूब प्यार लुटाया था।

यह भी पढ़ें- Chitrangada Singh के साथ ट्रेलर लॉन्च में क्या हुआ? स्टेज से हैरान होकर भागती नजर आईं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें