हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिद्धार्थ मल्होत्रा को पसंद आई ये वेब सीरीज, फैंस को भी दी देखने की सलाह

अमोल पाराशर की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसकी तारीफ की और सभी से इसे देखने की सिफारिश की।

विज्ञापन

अमोल पाराशर और विनय पाठक की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का प्रीमियर 9 मई को प्राइम वीडियो पर हुआ था और इसे दर्शकों से बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। यह एक ग्रामीण कॉमेडी ड्रामा है, जो अब बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी काफी पसंद आई है। उन्होंने इस सीरीज की कास्ट की तारीफ करते हुए इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने सभी से इसे देखने की भी सिफारिश की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने क्या कहा

रविवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ग्राम चिकित्सालय’ का एक प्रोमो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह इस साल की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है और पूरी टीम ने शानदार काम किया है। उन्होंने सीरीज की कहानी और कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए सभी को इसे देखने की सलाह दी। उन्होंने शो के क्रिएटर दीपक मिश्रा, प्रोड्यूसर अरुणाभ कुमार, और कलाकारों अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी और आकांक्षा रंजन कपूर को टैग भी किया।

‘पंचायत’ के बाद अब ‘ग्राम चिकित्सालय’ को पसंद किया जा रहा है

यह सीरीज एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें कॉमेडी के साथ सामाजिक मुद्दों को भी दिखाया गया है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को इसकी कहानी काफी पसंद आई है। इसे दीपक कुमार मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले ‘पंचायत’ सीरीज के लिए भी जाने जाते हैं, और इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है।कहानी एक आदर्शवादी डॉक्टर प्रभात के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव में बदलाव लाने की कोशिश करता है। लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि असली बदलाव तो उसके खुद के अंदर से शुरू होता है।

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और सिद्धार्थ व जाह्नवी की पहली साथ में फिल्म होगी। इसके अलावा वह ‘वन्न – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ नाम की एक और फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- पोती के लिए कितनी बदली सुनील शेट्टी की रूटीन? इंटरव्यू में एक्टर ने खोला राज

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola