Yodha New Release Date: सिनेमाघरों में इस दिन आएगा 'योद्धा', आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट

Sidharth Malhotra Film Yodha New Release Date

Sidharth Malhotra Film Yodha New Release Date

Sidharth Malhotra Film Yodha New Release Date: बॉलीवुड के शानदार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) के लिए अब फैंस को इंतजार और बढ़ गया है।

विज्ञापन

फैंस को सिद्धार्थ की फिल्म ‘योद्धा’ का बहुत बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट

दरअसल, पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देले वाली थी। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ कब रिलीज होगी।

Sidharth Malhotra Film Yodha New Release Date

Sidharth Malhotra Film Yodha New Release Date

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

तरण आदर्श ने इस फिल्म को लेकर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म ‘योद्धा’ की नई रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले भी इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा चुका है। पहले ये फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी। वहीं, करण जौहर और शशांक खेतान सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्लेन हाईजैक पर आधारित है फिल्म की कहानी

बता दें कि इस फिल्म का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है और इसकी कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बहुत बड़े स्तर पर इस फिल्म को शूट किया है। इसके साथ ही सागर आमरे और पुष्कर ओझा भी इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू करने वाले हैं।

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी नजर आने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

इसके साथ ही अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘योद्धा’ के अलावा डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का भी लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है और जल्द ही ये सीरीज भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ