Sidharth Malhotra Film ‘Shershaah’ Win National Film Award: धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘शेरशाह’ को लोगों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में बॉलीवुड के शानदार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने लीड रोल प्ले किया था।
फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने बेहद प्यार दिया। वहीं, बीते दिन 24 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जिसमें ‘शेरशाह’ को स्पेशल जूरी पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें- Gadar 2 की कमाई में लगातार गिरावट, Sunny Deol की फिल्म ने 14वें दिन किया बस इतना कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ये पोस्ट
फिल्म ‘शेरशाह’ को स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक धन्यवाद नोट लिखा है। फिल्म की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा कि- “#शेरशाह मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है।
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली मेरी पहली फिल्म बन गई- सिद्धार्थ मल्होत्रा
इसके आगे एक्टर ने लिखा कि- मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली मेरी पहली फिल्म बन गई है। हमारी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई #विष्णुवर्धन”, @इसनदीपश्रीवास्तव, @करणजौहर, @धर्ममूवीज़, @शब्बीरबॉक्सवालाऑफिशियल, @किरालियाडवानी, @अज़ीमदयानी, @बैडनिटिन और बाकी कलाकार और अंत में, जहां से यह सब शुरू हुआ, इस बहादुर के बारे में बताने के लिए हम पर भरोसा करने के लिए @batra7478 और परिवार को धन्यवाद। #NationalFilmAwards2023।
करण जौहर ने भी दिया रिक्शन
इतना ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ‘शेरशाह’ की जीत पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि- यह कितना बड़ा सम्मान है! हमारी फिल्म #शेरशाह को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य पहचानने के लिए @mib_india और सम्मानित @official.anuragthakur को मेरी गहरी कृतज्ञता।
ये दिल मांगे मोर- करण जौहर
फिल्ममेकर ने आगे लिखा कि- आपको सही समय पर सभी सही लोग शायद ही मिलेंगे- कुछ खास बनाने के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा और जुनून के साथ एक साथ आएं… जो कुछ असाधारण में बदल जाए! शेरशाह हमारे लिए वह था। हमें अपना बेपनाह प्यार देने के लिए धन्यवाद। ये दिल मांगे मोर!
विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है फिल्म ‘शेरशाह’
बता दें कि फिल्म ‘शेरशाह’ में विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया था। विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
32 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines