हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सिद्धार्थ खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ को लोगों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में सिड ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल अदा किया था। आज कैप्टन विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। आइए जानते हैं कि सिड ने क्या लिखा है?
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पोस्ट में क्या?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की तीन फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने इसके कैप्शन में लिखा कि कैप्टन विक्रम बत्रा, आपकी कहानी हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हमें सच्ची ताकत का मतलब बताने के लिए आपका धन्यवाद। आज हम आपको याद कर रहे हैं, उस दिन जब आपने देश के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया था।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सिड के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये दिल मांगे मोर। दूसरे यूजर ने लिखा कि शेरशाह बेस्ट मूवी। तीसरे यूजर ने कहा कि कितनी बहादुर आत्मा है, भगवान उसे हमेशा खुश रखे। एक और यूजर ने कहा कि मैं आज शेरशाह फिर से देख रहा था, आपने कमाल कर दिया। एक और यूजर ने कहा कि जय हिंद जय भारत। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
फिल्म ‘शेरशाह’
इसी के साथ अगर फिल्म ‘शेरशाह’ की बात करें तो ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता पर बनी है। साल 1999 में कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की 13वीं जाकरिफ रेजिमेंट का नेतृत्व किया था। साल 1999 में 7 जुलाई को पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए विक्रम बत्रा शहीद हो गए थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 24 साल की थी।
कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी
कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र, भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान दिया गया था। फिल्म ‘शेरशाह’ में उन्हीं की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा आडवाणी, निकितिन धीर, शतफ फिगर और शिव पंडित ने अहम रोल निभाया है। इस फिल्म को आज भी लोग उतना ही प्यार देते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 की अप्रोच लिस्ट में दो नए नाम, एक पर्सनल लाइफ, तो दूसरे ने The Traitors में लूटी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
57 mins ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
2 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
4 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines