Siddharth Malhotra Dedicates His Award To Kiara Advani: बॉलीवुड के चहेते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हाल ही में शादी की है। अपनी शादी को लेकर कपल ने खूब सुर्खियां बटोरी और इंटरनेट पर कपल की शादी के फोटोज और वीडियो छाए रहे। अब कपल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल, 24 मार्च को आयोजित हुए एक अवॉर्ड समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के लिए खास अवॉर्ड मिला है, इस अवॉर्ड को सिड ने अपनी पत्नी कियारा को डेडिकेट किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
और पढ़िए – Ram Charan Birthday: फैंस ने राम चरण को दिया जन्मदिन का खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के लिए मिला खास अवॉर्ड
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सिद्धार्थ ने ये अवॉर्ड लिया तो इसको लेने के बाद स्टेज पर अपनी स्पीच देते हुए कहा कि- ‘शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए, दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होगी कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं, जो बेहद स्टाइलिश है। यह अवॉर्ड उनके और सभी स्टाइलिश के लिए है जो मुझे कूल लुक दे रहे हैं। आप लोगों को धन्यवाद।’
और पढ़िए – Mrs Chatterjee vs Norway Box Office Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंड़े, 9वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
Siddharth Malhotra-Kiara Advani
कियारा ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
बता दें कि सिड के इस वीडियो को उनकी वाइफ कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि- ‘इनके पास मेरा पूरा दिल है।’ सिद्धार्थ के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
फरवरी में कपल ने की थी शादी
बताते चलें कि कपल ने इसी साल 7 फरवरी को राजस्थान में शादी की थी और उनकी शादी एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। साथ ही उनकी शादी में कई बी-टाउन के सेलेब्स ने शिरकत भी की और इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा अपने-अपने काम में बिजी हो गए।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines