Sidharth Malhotra Dance Video: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने दिवाली के मौके पर कियारा आडवाणी के साथ फोटो शेयर की थी। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे। अब हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जमकर मस्ती और डांस (Sidharth Malhotra Dance Video) करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सिद्धार्थ का एकदम अलग अंदाज दिख रहा है, जिसको फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
बराती बन किया डांस
इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा बराती बने हुए हैं और अरपने दोस्त की शादी में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई है। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘खूब नाचो’ तो किसी अन्य यूजर ने कहा कि ‘हर किसी के पास एक ऐसा दोस्त जरूर होना चाहिए।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा के डांस की तारीफ करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की खुली पोल, Ankita-Vicky को दे रहे स्पेशल सुविधाएं! खुलासा होने पर भड़के घरवाले
काला चश्मा पहन शेयर कीं तस्वीरें
शादी में सिद्धार्थ का लुक काफी स्टाइलिश था। एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे थे। सिद्धार्थ ने काला चश्मा पहन अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने मेजदार कैप्शन भी लिखा था- बहुत दिनों बाद काला चश्मा पहना है…।’
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। योद्धा 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को जो बार पोस्टपोन किया जा चुका है। बता दें कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines