आर्मी में कैप्टन से पहले टीवी का 'जयचंद' था यह एक्टर, Oscar भी मिला, खूबसूरत एक्ट्रेस से की लवमैरिज

Sidharth Malhotra: आज सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

Sidharth Malhotra

रियल लाइफ में भी 'कैप्टन' हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस अपकमिंग वेब सीरीज का ट्रेलर भी सामने आया है, जिसमें सिड जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आज फिल्म शेरशाह के ‘विक्रम बत्रा’ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1tnEuhK_IV/

विज्ञापन

फिल्म ‘शेरशाह’ में निभाया ये रोल?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आई। इस फिल्म में सिड ‘शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा’ के रोल में थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई। इस फिल्म के बाद दोनों ने रियल लाइफ में भी एक साथ रहने का फैसला किया और बीते साल 7 फरवरी 2023 को कपल ने राजस्थान में बहुत ही ग्रैंड वेडिंग की। दोनों की लव केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है और दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन

ऐसे ही ‘आर्मी के कैप्टन’ नहीं बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

बता दें कि फिल्मों में काम करने से पहले एक्टर ने टीवी शो में अपना जलवा दिखाया है। जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा ऐसे ही ‘आर्मी के कैप्टन’ नहीं बने। इससे पहले वो टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ में जयचंद के रोल में थे, जो दर्शकों को बेहद पसंद था। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद सिड ने एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया, जो कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने शुरू किए। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं और वो बी-टाउन के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं।

विज्ञापन

11 साल तक Oscar के साथ बिताए खास पल

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को जैसे ही दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) मिला, तो एक्टर की खुशियां दोगुनी हो गई। सिड इस खुशी को अच्छे से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाए कि गम ने उन्हें घेर लिया। जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 11 साल से रह रहे उनके पेट डॉग ऑस्कर के निधन ने एक्टर को इमोशनली बहुत हार्ट किया। अपने पेट डॉग ऑस्कर के निधन पर एक्टर ने दुखी होकर एक पोस्ट भी साझा किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने बेहद लंबा-चौड़ा नोट लिखा। सिड अपने ऑस्कर के बहुत करीब थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ