Sidharth Malhotra Birthday Party Photos: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ के लिए इस साल बर्थडे काफी स्पेशल है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। ऐसे में एक्टर के इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने में उनकी लेडी लव ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी हबी के बर्थडे पर उन पर खूब प्यार लुटाया है। अब उनके इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीरें सामने आ गई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Ankita ने पति से पहले Sushant Singh Rajput को भी जड़ा था चांटा? सामने आया ‘सच’
क्या है कियारा का गिफ्ट?
कियारा ने सिद्धार्थ को एक स्पेशल बर्थडे गिफ्ट भी दिया है जिसकी झलक एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने एक बेहद रोमांटिक तोहफा देकर सिद्धार्थ का बर्थडे और भी खास बना दिया। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने हस्बैंड के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं और फिर सिद्धार्थ उन्हें किस करते हैं। कियारा ने भी सिद्धार्थ को बर्थडे गिफ्ट देते हुए लिप लॉक किया है। अब उनका ये रोमांटिक मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेडी लव संग लिप लॉक कर मनाया बर्थडे
एक्टर के बर्थडे पर दिखा स्पेशल केक
इसके बाद उनके बर्थडे केक की झलक भी वीडियो में देखने को मिली है। ये केक उनके फिल्मी करियर की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें एक एक्टर और रील देखने को मिली है, जिसमें सिद्धार्थ की फिल्म के सभी पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इसमें पॉपकॉर्न भी दिख रहे हैं। वहीं, इस पार्टी से कुछ और तस्वीरें अब वायरल हो गई हैं। सिद्धार्थ को विश करने कौन-कौन इस पार्टी में शामिल हुआ अब उसका भी खुलासा हो गया है। एक फोटो सामने आई है जिसमें उनके स्पेशल गेस्ट दिखाई दे रहे हैं।
दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे
सिद्धार्थ के बेहद करीबी करण जौहर (Karan Johar) भी इस पार्टी में नजर आए। उनके अलावा Shakun Batra और Juno Chopra को भी इस तस्वीर में देखा जा सकता है। अपने सभी दोस्तों के साथ एक्टर खुलकर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी फ्रेंड्स एक साथ आकर सिद्धार्थ के साथ पोज कर रहे हैं और एक्टर पर प्यार लुटा रहे है। अब फैंस ने भी सिद्धार्थ को बर्थडे विश करते हुए ढ़ेरों कमेंट्स कर उन्हें बधाई दी है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines