Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreStars Celebrated First Diwali After Marriage: इस साल कई बड़े सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे, जिसके बाद उन्होने इस साल अपनी पहली दिवानी (Diwali 2023) मनाई। ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में इन सभी सेलेब्स में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवाली की खूबसूरत और रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिनको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
उनकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसी साल शादी के बंधन में बंधे और इस साल उन्होंने अपनी पहली दिवाली रोमांटिक अंदाज में मनाई।
सबसे पहले बात बी-टाउन के रोमांटिक जोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बारे में बात करते हैं, जो इसी साल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधी थी। ये दोनों की शादी के बाद पहली दिवाली थी, जिसको उन्होंने बेहद ही धूमधाम के साथ माई और फोटो भी शेयर की।
हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया ने पिछले साल 4 दिसंबर को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे, जिसके बाद ये उनकी पहली दिवाली थी, जिसको उन्होंने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में शेयर की, जिसकी फोटो भी शेयर की।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी को फिलहाल दो महीने ही हुए हैं और ये दोनों की पहली दिवाली है, जिसको उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया, जिसकी खूबसूरत फोटो भी शेयर कीं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के पालतू अजगर ने को-स्टार को काटा, VIDEO शेयर कर बताया कैसा था मंजर?
स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद ने इसी साल 16 फरवरी को निकाह किया था, जिसके बाद ये दोनों की पहली दिवाली है, जिसको उन्होंने धूमधाम के साथ मनाया और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की।
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद ये दोनों की पहली दिवाली थी, लेकिन दोनों साथ नहीं थी। हालांकि, इस मौके पर अथिया ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो रेड कलर का सूट में नजर आ रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।