Sidharth-Kiara: अपनी शादी के बाद से ही सिड-कियारा (Sidharth Kiara) सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल की शादी (Sidharth Kiara Wedding) के फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।
फैंस में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बहुत क्रेज हैं और सभी में कपल की नई-नई तस्वीरें देखने का क्रेज बना हुआ है। इस बीच अब फिर कपल ने अपने संगीत के फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें सिड-कियारा किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिड-कियारा
इन फोटोज को देखकर फैंस बहुत खुश हैं और कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही बीते दिन शेरशाह कपल एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुआ है। जिसमें सिड-कियारा बहुत ही कूल लुक में नजर आए। साथ ही इस वीडियो में कियारा के लुक को देखकर नेटिजन्स भड़क गए हैं।
ना मांग में सिंदूर और ना ही गले में मंगलसूत्र
इस दौरान कियारा के हाथ में ना तो चूड़ा था, ना मांग में सिंदूर और ना ही गले में मंगलसूत्र, जिसको लेकर अब फैंस कमेंट कर रहे हैं।
बिल्कुल बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह लग रहे सिड-कियारा
बीते दिन सिड-कियारा को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान कपल हाथों में हाथ थामे बिल्कुल बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह लग रहा था। दोनों की बॉन्डिंग तो लोगों को पसंद आई लेकिन कियारा का लुक नेटिजन्स को रास नहीं आया और नई नवेली दुल्हन का यह सिंपल सा लुक देखकर नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
ऑल व्हाइट लुक में नजर आई कियारा
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ व्हाइट पैंट और हल्के पर्पल कलर की टी-शर्ट पहने है। साथ ही कियारा आडवाणी भी ऑल व्हाइट लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों गॉगल्स लगाकर पूरे स्वैग के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं।
सोशल मीडिया लोगों ने कियारा से किए सवाल
इसके साथ ही कुछ लोगों ने कियारा से इस लुक पर सवाल कर दिए। सोशल मीडिया लोगों का कहना है कि क्या शादी के बाद इस तरह बिल्कुल सिंपल रहना ठीक है? साथ ही यूजर्स तो यहां तक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी हुई भी है?
यूजर कर रहे अजीबोगरीब कमेंट्स
न गले में मंगलसूत्र, न माथे पर सिंदूर और व्हाइट कपड़े, लोगों को कियारा का ये रूप बिल्कुल रास नहीं आ रहा। अब एक्ट्रेस को लेकर लोग अजीबोगरीब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इन्हें सिर्फ और सिर्फ फैशन सूझता है हर वक्त, न मंगलसूत्र न ही सिंदूर।’ वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘ये अभी भी कुंवारे लगते हैं ऐसा क्यों’
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines