जैसलमेर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट: राजस्थान के जैसलमेर में स्थित होटल सूर्यगढ़ पैलेश में इन दिनों दिवाली का माहौल है। पैलेस में रंगीन लाइटिंग से रात का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही शादी में शरीक होने के लिए उनके परिवारजनों के साथ कई नामी हस्तियां होटल में पहुंच चुकी है।
शादी को यादगार बनाने के लिए सोमवार को गीत संगीत की महफिल सजी और दूल्हा-दुल्हन के हाथों में विवाह की मंगल शुरुआत के लिए मेहंदी रचाई जा चुकी है। सोमवार को संगीत सेरेमनी के बाद आज मंगलवार को हल्दी और विवाह की अन्य रस्मों को निभाया जाएगा।
मेहमानों के लिए बने खास व्यंजन
जैसलमेर सूर्यगढ़ में मेहमानों को सोमवार को दोपहर के व्यंजन में बाजरे का खिचड़ा, दाल बाटी चूरमा के साथ 100 से ज्यादा वैरायटी के व्यंजन बनाए गए। वहीं विलायती व्यंजनों के साथ राजस्थानी, पंजाबी गुजराती व्यंजनों का इंतजाम किया है। खाने में राजस्थान के तौर पर दाल बाटी चूरमा, बाजरे की रोटी और मिठाई में जैसलमेर की पहचान गोठवाल लड्डू भी परोसा जा रहा है।
और पढ़िए –सिद्धार्थ-कियारा की रॉयल वेडिंग आप भी देख सकेंगे, OTT पर होगी टेलिकास्ट ?
संगीत में सिद्धार्थ और कियारा की जुगलबंदी
संगीत संध्या के लिए बॉलीवुड स्टार को अपनी बीट पर डांस कराने वाले डीजे गणेश और रुक्मणी बैंड को बुलाया है। कियारा आडवाणी के भाई विशाल आडवाणी की भी एक स्पेशल परफॉर्मेंस हुई और सबसे अंत में सिद्धार्थ और कियारा की भी जुगलबंदी देखने को मिली।
चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंची ईशा अंबानी
साथ ही शादी में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी की दोस्त और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद परिमल के साथ रविवार रात चार्टर विमान से ही जैसलमेर पहुंच गई थी। ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्देशक करण जौहर, फिल्म स्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, फिल्म अभिनेत्री जूही चावला अपने पति जय मेहता सहित कई सेलिब्रिटी जैसलमेर चुके हैं।
आज शादी के बंधन में बधेंगे सिड-कियारा
वहीं कियारा के परिवार के 10 से ज्यादा सदस्य तो सिदार्थ के परिवार के 1 दर्जन से ज्यादा सदस्य इस शादी में शामिल हुए हैं। वहीं आज कई रस्मों के साथ यह लवबर्ड जोड़ा शादी के सात फेरों के बंधन में बंध कर एक हो जाएगा। वहीं शाम को रिसेप्शन होगा और मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है। आज शाम तक कई बड़े सेलिब्रिटी इस शाही शादी में भाग लेने आ सकते हैं।
Sidharth-Kiara Marriage
मेहंदी के फंक्शन में साउंड सिस्टम ने बिगाड़ा मजा, कियारा-सिद्धार्थ का फूटा गुस्सा
कियारा-सिद्धार्थ की शादी में सांउड सिस्टम खराब हो गया, जिससे दोनों का गुस्सा फूट पड़ा। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी होने में कुछ ही वक्त बाकी है और शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली जोड़ी सिद्धार्थ और कियारा की शादी जहां हो रही है, वो जगह भी देश की टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशंस में से एक होटल सूर्यगढ़ पैलेस है। जहां पर स्टार कपल आज 7 फरवरी को 7 फेरे लेकर 7 जन्मों के बंधन में बंधेंगे।
शादी के लिए सब बहुत एक्साइटेड हैं
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर उनके फ्रेंड बहुत एक्साइटेड हैं। साथ ही देश दुनिया की मीडिया की भी नजर है। हाई प्रोफाइल शाही शादी में नाच गाने के दौरान साउंड की गड़बड़ से कियारा और सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया और उन्होंने साउंड सिस्टम हटा दिया, जिससे संगीत के कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
और पढ़िए –सिद्धार्थ-कियारा की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन्स आज से शुरू, जैसलमेर पहुंचने लगे मेहमान
साउंड कंपनी के मालिक पहुंचे होटल
उदयपुर की एक साउंड कंपनी का साउंड सिस्टम लगा हुआ था और उसमें दिक्कत होने के बाद जोधपुर की एक कंपनी को बुलाया गया। इस हाई प्रोफाइल शादी में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए साउंड कंपनी के मालिक होटल पहुंच चुके हैं। संगीत आयोजन में शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी के साथ परफॉर्मेंस दी, वहीं सिद्धार्थ-कियारा और करण जौहर की भी डांस परफॉर्मेंस हुई।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
8 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
10 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines