Sidharth Shukla Birth Anniversary: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने ‘बिग बॉस 13’ में अपने प्रदर्शन से शो के साथ-साथ सबका दिल जीत लिया और यहीं से उनके जीवन में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की एंट्री भी हुई थी।
इनकी लव स्टोरी को फैंस से खूब प्यार भी मिला। साथ में फैंस ने इनको sidnaaz नाम भी दिया था। वहीं एक बड़ी जीत हासिल करने के बाद किसे पता था कि वो महज 40 के उम्र में हम सबको छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह देगें और उनकी ये लव स्टोरी अधूरी रह जाएगी।
Urfi Javed के इस Hot लुक ने सारी हदें की पार, देखें कैसे साइकिल की चैन को बनाया अपनी ड्रैस
अगर सिद्धार्थ आज जीवित होते तो अपना 41वां जन्मदिन मना रहे होते, पर अफ़सोस ऐसा नहीं है। लेकिन शहनाज ने इस खास मौके पर उनके साथ की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कर उनको याद किया है।
यहां देखें शहनाज का पोस्ट
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट के स्टोरी में सिद्धार्थ के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सच में बहुत प्यारी हैं और उनके स्ट्रांग बॉन्डिंग को दिखा रही हैं। तस्वीरों में से एक में वे हाथ पकड़े हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर उन्होंने केक भी काटा। शहनाज गिल द्वारा दिवंगत स्टार को दी गई श्रद्धांजलि पर सिडनाज के प्रशंसक काफी भावुक हैं।
वहीं शहनाज ने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला के फेस पर एक मुस्कान है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘वह उन्हें फिर से देखेंगी।’ शहनाज के इस पोस्ट ने फैंस को और भावुक कर दिया है। एक यूजर ने कहा- ‘हमेशा और हमेशा के लिए, हैप्पी बर्थडे #sidharthshukla #sidnaaz।’ दूसरे ने कहा- ‘आई मिस यू सिद्धार्थ।’ एक अन्य ने कमेंट किया- लेजेंड कभी नहीं मरते, मिस यू Sid, ढेर सारा प्यार, हैप्पी बर्थडे।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
5 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
6 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
6 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
8 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
9 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
1 day agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines