Siddharth Roy Kapur-Vidya Balan: सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई हैं। सिद्धार्थ का जन्म 2 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। 14 दिसंबर 2012 को सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस विद्या बालन से बांद्रा में शादी कर ली थी।
विद्या बालन ने उस समय शादी की थी जब वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। जहां विद्या की यह पहली शादी थी वहीं सिद्धार्थ की यह तीसरी शादी थी। सिद्धार्थ की पहली शादी ऐसी लड़की से हुई थी, जिसे वो बचपन से जानते थे। वहीं उनकी दूसरी पत्नी टेलेविजन प्रोड्यूसर थीं, वो साल 2008 में अपनी दूसरी पत्नी से अलग हो गए थे और साल 2011 में उनका तलाक हुआ था।
यह भी पढ़ें- Sunil Dutt Birth Anniversary: सफलता के बाद भी सुनील दत्त को घर-कार रखना पड़ा था गिरवी, जानें क्यों?
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज पर हुई थी विद्या और सिद्धार्थ की मुलाकात
विद्या और सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज पर हुई थी। करण जौहर दोनों के कॉमन फ्रेंड थे और बाद में करण ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
सिद्धार्थ ने कर दिया था विद्या को प्रपोज
विद्या और सिद्धार्थ दोनों जाना पहचाना नाम थे इसलिए दोनों साथ में ज्यादा बाहर नहीं जा पाते थे। दोनों एक दूसरे से सभी बाते शेयर करते थे और इसी के चलते दोनों एक दूसरे के करीब आए और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे। तभी सिद्धार्थ ने विद्या को प्रपोज कर दिया।
यह भी पढ़ें- Tanuja Mukherjee: एक थप्पड़ ने बना दिया था ‘तनुजा मुखर्जी’ का करियर, हंसते-हंसते रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
मुझे पता था कि हम शादी को लेकर बात करेंगे- विद्या
विद्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘जब सिद्धार्थ ने मुझे प्रपोज किया तब मुझे यकीन नहीं हुआ था। मुझे पता था कि हम शादी को लेकर बात करेंगे। मैं बिना शादी के रह सकती थी लेकिन मैं लिव-इन रिलेशनशिप में यकीन नहीं करती क्योंकि जब आप बेबी के बारे में सोचते हैं तब परेशानी हो सकती है।
जहां विद्या बालन साउथ इंडियन हैं वहीं आदित्य रॉय कपूर पंजाबी परिवार से आते हैं, जिसके चलते दोनों ने दोनों रीति- रिवाजो से शादी की। उनकी शादी में केवल खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
3 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines