Actors Who Replace Last Moment in Movies: सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धार्थ निगम फिल्म ‘आजाद’ से रिप्लेस होने को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पहले ये फिल्म सिद्धार्थ को ऑफर की गई थी लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस करते हुए ये फिल्म अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को दे दी गई थी। इस बात का खुलासा सिद्धार्थ निगम की मां ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था। सिद्धार्थ ने भी हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ी थी और उन्होंने बड़ा मौका हाथ से निकल जाने पर अपना दर्द बयां किया था। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें भी सिद्धार्थ निगम की ही तरह लास्ट मोमेंट पर फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
दीपिका पादुकोण
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्प्रिट’ को लेकर दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिन तक काफी चर्चा में रही थीं। इस फिल्म में उन्हें प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया था। हाल ही में रिपोर्ट्स में बताया गया कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को फिल्म से हटा दिया है। इसके बाद ये फिल्म तृप्ति डिमरी के पास चली गई है।
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी फिल्म से रिप्लेस हो चुकी हैं। फिल्म का नाम लिए बिना ही उन्होंने इसके बारे में एक इंटरव्यू में बात भी की थी। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में कृति ने कहा था कि आउटसाइडर होने की वजह से उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा था। एक फिल्म में उन्हें स्टारकिड ने रिप्लेस किया था।
यह भी पढ़ें: 65 करोड़ बजट वाली फिल्म में सस्पेंस ओवरडोज, 2 घंटे 34 मिनट तक स्क्रीन से नहीं हटेंगी नजरें
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने चुटकी लेते हुए कहा था कि फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए पहली पसंद वह थे। आखिरी वक्त में उन्हें हटाकर अजय देवगन को ले लिया गया था।
मुजम्मिल इब्राहिम
एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम भी आखिरी वक्त पर फिल्म से हाथ धो चुके हैं। सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में मुजम्मिल ने कहा कि अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में पहले उन्हें कास्ट किया था। कास्टिंग एजेंसी आने के बाद उन्हें फिल्म से रिप्लेस करके आदित्य रॉय कपूर को ले लिया गया था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines