Siddharth Mallya Affairs Bollywood Actress: देश के भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे और एक्टर सिद्धार्थ माल्या जल्द अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू करने वाले हैं। खबर है कि सिद्धार्थ अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है। पोस्ट में सिद्धार्थ अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन के साथ एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, ‘शादी का हफ्ता शुरू हो चुका है।’ इस खबर के आते ही लोगों ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। बता दें कि सिद्धार्थ माल्या का दिल जैस्मीन से पहले बॉलीवुड की कई हसीनाओं के लिए धड़क चुका है। दीपिका पादुकोण के साथ तो उनका सीरियस वाला अफेयर था। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में और किस-किस के नाम शामिल हैं?
Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या एक समय पर रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दाेनों अक्सर किसी पब्लिक इवेंट या पार्टी में नजर आते थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। यहां तक कि IPL मैच के दौरान दोनों की लिपलॉक तस्वीर तक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालांकि एक दिन अचानक दीपिका ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी।
Sonal Chauhan
सिद्धार्थ माल्या का नाम एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को गोवा और लंदन की पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोनल, सिद्धार्थ की नई गर्लफ्रेंड हैं। दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।
Katrina Kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ माल्या के अफेयर की चर्चा भी गॉसिप गलियारों में हो चुकी है। दोनों को कई बार IPL मैचों में बातचीत करते हुए देखा गया था। यहां तक कि दोनों की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ, कटरीना के टॉप में हाथ डाले दिखे थे। ये तस्वीर उस वक्त काफी विवादों में रही थी।
Sophie Chaudhary
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी का नाम भी एक समय पर सिद्धार्थ माल्या के साथ जोड़ा गया था। दरअसल, दोनों को डिनर और लंच के दौरान एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी।
Freida Pinto
बॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनका नाम सिद्धार्थ माल्या से उस वक्त जुड़ा था, जब दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर पार्टी करते देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में कंटेस्टेंट बनेंगी अंशुला कपूर-महीप कपूर? जानें क्या है पूरा सच
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines