Deepika Padukone-Siddharth Mallya: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।
फैंस को भी एक्ट्रेस की पोस्ट बेहद पसंद आती है और वो जमकर लाइक भी करते हैं। हालांकि अब दीपिका, रणवीर सिंह की हो चुकी है और उनके साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही है।
यह भी पढ़ें- Deepfake: बिग बी के बाद अब इस स्टार ने किया Rashmika का सपोर्ट, कहा- हर कोई उनके जितना…
Siddharth Mallya ने Deepika पर लगाए ये आरोप
वहीं, सिद्धार्थ माल्या ने एक्ट्रेस को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अगर आप भी इसके बारे में पढ़ेंगे तो यकीनन हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दीपिका के पूर्व प्रेमी और किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने उनसे महंगे तोहफे और हीरे लिए हैं और ब्रेकअप के बाद भी वापस नहीं किए। हालांकि इसका दावा हम नहीं करते हैं बल्कि ऐसा सिद्धार्थ माल्या का कहना है।
दीपिका एक पागल लड़की है- Siddharth
एक वक्त था जब दीपिका और सिद्धार्थ माल्या रिलेशनसिप में थे, लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। वहीं, अब सिद्धार्थ माल्या भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ माल्या ने एक्ट्रेस को पागल का टैग भी दे दिया। सिद्धार्थ माल्या ने अपने बयान में कहा था कि दीपिका एक पागल लड़की है, मैंने उससे कहा था कि मैं उसके पैसे वापस कर दूंगा, जब मेरे पिता का कर्ज उतर जाएगा और सरकार उन्हें फ्री कर देगी, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थी।
दीपिका ने भी दिया था अपना रिएक्शन
इसके आगे सिद्धार्थ ने कहा था कि वो भूल गई कि मैंने उसे महंगे हीरे, लग्जीरयस बैग और उसके वेकेशन के लिए खूब पैसे खर्च किए। इतना ही नहीं मैंने उसके और उसके दोस्तों के लिए पार्टीज तक होस्ट की। सिद्धार्थ के इस बयान में ये साफ कहा गया कि दीपिका ने उनसे महंगे हीरे और गिफ्ट्स लिए थे। जो एक्ट्रेस ने उन्हें वापस नहीं किए। हालांकि सिद्धार्थ के इस बयान पर एक्ट्रेस ने भी जवाब दिया था।
दोनों को अलग हुए काफी लंबा टाइम बीत गया
दीपिका ने कहा था कि मैंने उस रिश्ते को चलाने की हर मुमकिन कोशिश की थी, लेकिन उसका बर्ताव बेहद खराब हो गया था। हम जब आखिरी बार डिनर पर मिले थे, तो उसने मुझसे बिल देने के लिए कहा था, जो मेरे लिए बेहद शर्मिंदगी भरा पल था। हालांकि अब दोनों को अलग हुए काफी लंबा टाइम हो गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines