मुंबई: बी-टाउन के सबसे प्यारी और पसंदीदा जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ब्रेकअप की खबरों के बीच दुबई से छुट्टियां बिताकर लौट आए हैं।
कियारा ने हाल हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया, जिसके लिए वो बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ दुबई गई हुई थीं। वहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें फैंस ने इन्हें एक साथ स्पॉट किया। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का स्पॉटेड वीडियो वायरल (Sid Kiara Viral Video) हो रहा है, जिसमें कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़िए – माही श्रीवास्तव का गाना ‘करs सोमारी दूल्हा मिली सरकारी’ जीत रहा फैंस का दिल
स्पॉटेड वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ को एयरपोर्ट (Sid Kiara Spotted Video) से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जब इन्हें कैमरे में कैद करने के लिए शटरबग्स के बीच होड़ मच जाती है। फोटोग्राफर्स का ये रवैया देख सिद्धार्थ थोड़े उखड़े हुए नजर आते हैं और पैप्स से सम्हलने के लिए कहते हैं।
गुस्से में पैपराजी पर बरसे सिद्धार्थ मल्होत्रा-
वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth gets angry on Paps) को अगल-बगल चलते हुए देखा जा सकता है, तभी सिड फोटोग्राफर्स से परेशान होकर उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहते हैं। एक्टर को फोटोग्राफर्स से कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आराम से..क्या कर रहे हो..क्या कर रहे हो यार..जंगलियों की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो पहली बार थोड़ी ना देख रहे हो’ । इसके बाद कियारा उन्हें धीरे से हाथ लगाकर शांत कराने की कोशिश करती देखी जा सकती हैं।
और पढ़िए – खत्म हुई फिल्म की शूटिंग अगले साल देगी सिनेमाघरों में दस्तक
बता दें, कियारा और सिद्धार्थ के डेटिंग की खबरें तब आने लगीं जब उन्होंने अपनी हिट फिल्म शेरशाह की शूटिंग शुरू की। हालांकि, ये दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि ये जोड़ी एक दूसरे के लिए प्यार में पागल है। फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने से लेकर, पार्टीज में साथ पहुंचने और अक्सर एक-दूसरे के घर जाने तक, ये जोड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती रही है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
55 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines