एयरपोर्ट पर पैप्स की भगदड़ देख भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने यूं करवाया शांत
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: बी-टाउन के सबसे प्यारी और पसंदीदा जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ब्रेकअप की खबरों के बीच दुबई से छुट्टियां बिताकर लौट आए हैं।
कियारा ने हाल हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया, जिसके लिए वो बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ दुबई गई हुई थीं। वहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें फैंस ने इन्हें एक साथ स्पॉट किया। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का स्पॉटेड वीडियो वायरल (Sid Kiara Viral Video) हो रहा है, जिसमें कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth gets angry on Paps) को अगल-बगल चलते हुए देखा जा सकता है, तभी सिड फोटोग्राफर्स से परेशान होकर उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहते हैं। एक्टर को फोटोग्राफर्स से कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आराम से..क्या कर रहे हो..क्या कर रहे हो यार..जंगलियों की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो पहली बार थोड़ी ना देख रहे हो’ । इसके बाद कियारा उन्हें धीरे से हाथ लगाकर शांत कराने की कोशिश करती देखी जा सकती हैं।
https://www.instagram.com/tv/CgvmsqEIIRq/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें, कियारा और सिद्धार्थ के डेटिंग की खबरें तब आने लगीं जब उन्होंने अपनी हिट फिल्म शेरशाह की शूटिंग शुरू की। हालांकि, ये दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि ये जोड़ी एक दूसरे के लिए प्यार में पागल है। फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने से लेकर, पार्टीज में साथ पहुंचने और अक्सर एक-दूसरे के घर जाने तक, ये जोड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती रही है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: