---विज्ञापन---

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंचे दूल्हे राजा सिद्धार्थ, एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शनिवार रात जैसलमेर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में उनके फैंस पलके बिछाए उनके स्वागत में पहले से खड़े थे। सामने आ रही वीडियो में अभिनेता एयरपोर्ट पर बाहर निकल रहे दिख रहे हैं। उनके आसपास बॉडीगार्ड दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर खड़े उनका […]

---विज्ञापन---

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शनिवार रात जैसलमेर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में उनके फैंस पलके बिछाए उनके स्वागत में पहले से खड़े थे। सामने आ रही वीडियो में अभिनेता एयरपोर्ट पर बाहर निकल रहे दिख रहे हैं। उनके आसपास बॉडीगार्ड दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर खड़े उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा 

इससे पहले अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। दोनों राजस्थान की फेमस सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। आप इस रॉयल वेडिंग को OTT पर लाइव देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी शादी के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स एमेजॉन प्राइम को बेचे हैं, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि एमेजॉन प्राइम ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है, जिसमें कैप्शन लिखा गया है कि orts are breathtakingly beautiful tho… just saying। एमेजॉन प्राइम की इस पोस्ट को देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि यह शादी लाइव तो नहीं होने वाली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –सिद्धार्थ-कियारा की रॉयल वेडिंग आप भी देख सकेंगे, OTT पर होगी टेलिकास्ट ?

---विज्ञापन---

एमेजॉन प्राइम पर ये शादी देख सकेंगे

वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी लाइव स्ट्रीम नहीं होगी, बल्कि कुछ दिन बाद इसे फिल्मों की तरह अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे लोग सब्सक्रिप्शन लेकर एमेजॉन प्राइम पर ये शादी देख सकेंगे। हालांकि दोनों बातों में क्या सच्चाई है। इसकी जानकारी जल्द ही आपको मिल जाएगी।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 04, 2023 10:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola