हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लोगों ने धोखेबाज...', Kho Gaye Hum Kahan को मिली तारीफ, तो छलका Siddhant Chaturvedi का दर्द

Siddhant Chaturvedi, Kho Gaye Hum Kahan: फिल्म ‘गहराइयां’ के बाद सिद्धांत चतुवेर्दी को असल जिंदगी में धोखेबाज समझा जाने लगा था।

विज्ञापन
instagram

Siddhant Chaturvedi, Kho Gaye Hum Kahan: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘खो गए हम कहां’ फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुवेर्दी ने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें से एक किस्सा फिल्म ‘गहराइयां’ से भी जुड़ा है। दरअसल, सिद्धांत का कहना है कि साल 2022 में आई फिल्म ‘गहराइयां’ के बाद उन्हें असल में धोखेबाज समझा जाने लगा था। आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- Bye Bye 2023… Surbhi Jyoti ने न्यू ईयर से पहले शेयर किए इस साल के खास पल

विज्ञापन

सिद्धांत चतुवेर्दी ने शेयर किया किस्सा

दरअसल, हालिया रिलीज फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सिद्धांत चतुवेर्दी ने ‘गहराइयां’ के एक किस्से पर बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद कुछ लोगों ने मुझे बहुत गलत समझा और असल जिंदगी में भी मुझे बेवफा माना। जब सिद्धांत से पूछा गया कि क्या कोई ऐसा भी किरदार है, जिसे छोड़ना मुश्किल लगता है।

शूटिंग के दौरान मैं एक अलग इंसान बन गया था- सिद्धांत चतुवेर्दी 

इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि उस टाइम शूटिंग के दौरान मैं एक अलग इंसान बन गया था। मेरे आस-पास के लोग मुझे ये बताते थे। सिद्धांत ने आगे कहा कि जिस तरह से मैं बैठता था, उठता था, सब कुछ अलग हो गया था, जिसके बारे में मैं भी नहीं जानता था। हालांकि मैं ये जानता था कि जैसे ही फिल्म खत्म होगी तो किरदार अपने आप सामने आ जाएगा।

विज्ञापन

‘खो गए हम कहां’ में नजर आए सिद्धांत चतुवेर्दी

बता दें कि इन दिनों सिद्धांत चतुवेर्दी अपनी नई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आए है। इस फिल्म में सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और आदर्श गौरव ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये सोशल मीडिया की जटिल दुनिया और इसके खतरों पर प्रकाश डालती नजर आती है। दर्शकों को फिल्म की कहानी रास आ रही है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola