दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बॉलीवुड गलियारों में बाबिल के उसी इमोशनल वीडियो के चर्चे हो रहे हैं, जिसे तोड़-मरोड़ कर दुनिया के सामने पेश किया गया है। बाबिल इस विवादित वीडियो में बॉलीवुड और एक्टर अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव, राघव जुयाल, शनाया कपूर, अनन्या पांडे और अरिजीत सिंह को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। बाद में एक्टर की टीम ने इस वीडियो की सच्चाई का खुलासा किया और इन सभी स्टार्स की तारीफें भी कीं।
बाबिल के बयान के बाद राघव और सिद्धांत का रिएक्शन वायरल
अब बाबिल खान की टीम ने जब दुनिया को सफाई दी और इन सभी एक्टर्स को पब्लिक्ली क्लीन चिट दे दी तो इनके रिएक्शन भी आने लगे हैं। सुबह से सभी स्टार्स इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे। बाबिल की तरफ से जैसे ही पब्लिक स्टेटमेंट जारी हुआ, उसके बाद एक-एक कर कुछ एक्टर्स इस मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक्टर राघव जुयाल ने सोशल मीडिया पर बाबिल खान का स्टेटमेंट शेयर करते हुए कहा है कि बाबिल उनके लिए फैमिली हैं और कुछ भी हो जाए वो हमेशा उनके साथ रहेंगे।
बाबिल को लेकर सिद्धांत ने लिखी भावुक लाइन
इसके बाद अब एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का रिएक्शन सामने आ गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बाबिल का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाबिल फ्लाइट में बैठे हैं और कुछ लिखते हुए कह रहे हैं, ‘मुझे इतिहास लिखना है किताब नहीं।’ बाबिल की इस लाइन को लिखते हुए सिद्धांत ने दिल भी बनाया है। इसके बाद अगली स्टोरी में बाबिल खान का स्टेटमेंट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Babil Khan के बयान के बाद आया Raghav Juyal का रिएक्शन, कंट्रोवर्सी पर पोस्ट शेयर कर क्या बोले एक्टर?
मीडिया पर फूटा सिद्धांत चतुर्वेदी का गुस्सा
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक और पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने कहा, ‘मैं आमतौर पर कभी भी अपने और अपने कलीग्स के बारे में लिखी हुई बकवास में इंगेज नहीं होता, लेकिन ये पर्सनल है। तो Redditors, गॉसिप कॉलम और इंटरनेट के सभी मीडिया पोर्टलों के लिए। रुक जाओ। हम नफरत करना पसंद करते हैं और प्यार करने के लिए नफरत करते हैं, क्या हम इसी स्थिति तक पहुंच गए हैं? यहां ड्रामा ढूंढना बंद करें, हम सभी आपकी स्क्रीन पर ड्रामा लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शायद वहां थोड़ी कमी रह गई होगी कि आप हमारी निजी जिंदगी में वो ढूंढने लगे हो? कोशिश जारी है हमारी तरफ से और आप भी कोशिश करें कि कोई भी जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें। पीस आउट।’ इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक वीडियो जारी किया है जहां वो और सिद्धांत बाकी दोस्तों के साथ बैठकर गाना गा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कहा, ‘जब ये सब खत्म हो जाए तो मुझे उठा देना।’
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
2 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
7 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
10 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
12 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
14 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines