Babil Khan के बयान के बाद आया Raghav Juyal का रिएक्शन, कंट्रोवर्सी पर पोस्ट शेयर कर क्या बोले एक्टर?

बाबिल खान को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर एक्टर राघव जुयाल का रिएक्शन आ गया है। विवाद में अपना नाम आने पर एक्टर ने एक पोस्ट जारी कर दिया है।

Babil Khan Raghav Juyal

Babil Khan Raghav Juyal File Photo

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान के एक वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। बाबिल का रोते हुए जो वीडियो वायरल हुआ, उसे देखकर सभी चौंक गए। इस वीडियो में एक्टर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर आरोप लगाते हुए नजर आए थे। वहीं, अब इस वीडियो पर बाबिल खान की टीम और उनके परिवार का ऑफिशियल बयान सामने आया है। बाबिल खान की तरफ से वीडियो पर सफाई दी गई है। इसके बाद अब एक्टर राघव जुयाल का रिएक्शन भी इस मामले पर सामने आ गया है।

बाबिल खान ने दी वीडियो पर सफाई

आपको बता दें, उस विवादित वीडियो में अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अरिजीत सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव के साथ राघव जुयाल का नाम भी सुनने को मिला था। ऐसे में अब एक्टर राघव जुयाल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा कहा है कि उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। चलिए जानते हैं कि राघव का इस सफाई के बाद क्या कहना है?

विज्ञापन

राघव जुयाल का बाबिल के पोस्ट पर आया रिएक्शन

आपको बता दें, अभी कुछ देर पहले राघव जुयाल ने बाबिल खान का स्टेटमेंट शेयर किया है। इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि बाबिल के लिए ये मुश्किल दिन था। वो सुरक्षित हैं और जल्द बेहतर फील करेंगे। वहीं बाबिल का वो वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है और मतलब को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। वीडियो में बाबिल खान ने उन कलाकारों का जिक्र किया था, जो सिनेमा के बदलते स्वरूप में पॉजिटिव कंट्रीब्यूशन देते हैं। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए राघव ने बाबिल को सपोर्ट किया है।

विज्ञापन

कंट्रोवर्सी के बाद राघव जुयाल ने बाबिल को बताया फैमिली

राघव जुयाल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बाबिल मेरी फैमिली है और चाहे कुछ भी हो, मैं हमेशा उसके साथ हूं।’ अब राघव इतने बड़े तमाशा के बाद भी खुलकर बाबिल के साथ खड़े हैं और उन्हें अपना परिवार बता रहे हैं। ऐसे में अब लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। फैंस बाबिल को दयालु बता रहे हैं। साथ ही राघव की भी तारीफ कर रहे हैं कि वो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ