बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर एक महीने पहले चर्चा में आ गए थे। गॉसिप गलियारों में चर्चा थी कि यह दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये बात अलग है कि डेटिंग रूमर्स पर सिद्धांत और सारा ने कभी रिएक्शन नहीं दिया। अब चर्चा है कि सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने कुछ टाइम तक डेटिंग के बाद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस खबर ने फैंस को भी चौंका दिया है।
करीबी सूत्र ने किया खुलासा
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी ही थे, जिन्होंने अपने कदम पीछे खींचने का फैसला किया है। दोनों के ब्रेकअप के पीछे का कारण क्या है? इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। सिद्धांत और सारा से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि ‘सिद्धांत और सारा ने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया है। सिद्धांत ही थे जिन्होंने इसे खत्म करने का फैसला लिया।’
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 छोड़ना परेश रावल को पड़ा महंगा, Akshay Kumar भेजेंगे 25 करोड़ का नोटिस?
पेरेंट्स से मिलने के बाउ लिया फैसला
सूत्र ने आगे बताया कि ‘सिद्धांत और सारा तेंदुलकर का ब्रेकअप दोनों के एक-दूसरे के माता-पिता से मिलने के बाद हुआ।’ बता दें कि इससे पहले मई के पहले हफ्ते में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर को एक साथ आउटिंग पर देखा गया था। दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ते हुए देखी गई थीं।
दोनों की ओर से नहीं आया रिएक्शन
सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। लोग सोचने को मजबूर हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर सिद्धांत या सारा दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल के कथित डेटिंग की खबरें भी कई बार पहले फैंस का ध्यान खींच चुकी थीं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines