Shyam Prasad Reddy Wife Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर मल्लेमाला श्याम प्रसाद रेड्डी की पत्नी एम वरलक्ष्मी का निधन हो गया है। एम वरलक्ष्मी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। लंबे टाइम से कैंसर से जूझने के बाद बीते दिन यानी 7 अगस्त को वरलक्ष्मी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वरलक्ष्मी अपने पीछे अपने पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं।
बीती रात दुनिया को अलविदा कह गई श्यान प्रसाद की पत्नी
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एम वरलक्ष्मी का निधन बीती रात 8:25 के करीब हुआ था। पत्नी के अचानक चले जाने से श्याम प्रसाद रेड्डी बेहद दुखी हैं और अब श्याम पर ही दोनों बेटियों की जिम्मेदारी भी आ गई है। श्याम ही अब अपनी दोनों बेटियां दीप्ति और मैत्री का पालन-पोषण करेंगे। पत्नी के चले जाने से ना सिर्फ श्याम प्रसाद बल्कि पूरा परिवार बेहद दुखी है।
62 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
गौरतलब है श्याम की पत्नी और आंध्र प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कोटला विजया भास्कर रेड्डी की बेटी एम वरलक्ष्मी 62 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई। वरलक्ष्मी का जाना ना सिर्फ उनके पति और फैंस बल्कि सबसे ज्यादा उनकी बेटियों के लिए दुखद है। वरलक्ष्मी के जाने से परिवार बेहद अकेला हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर यानी 8 अगस्त को 3 बजे जुबली हिल्स महा प्रस्थानम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। साउथ के तमाम स्टार्स ने वरलक्ष्मी के निधन पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं।
मल्लेमाला एंटरटेनमेंट्स की स्थापना की
इसके साथ ही अगर श्याम प्रसाद रेड्डी की बात करें तो वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। श्याम प्रसाद ने मल्लेमाला एंटरटेनमेंट्स की स्थापना की है। इसके अलावा साल 1986 में ‘Thalambralu’ से अपने फिल्म प्रोड्यूसर करियर की शुरूआत की। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा श्याम कॉमेडी टीवी शो के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि इन दिनों श्याम प्रसाद रेड्डी कॉमेडी शो ‘जबरदस्त’ के प्रोड्यूसर के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, अब पत्नी के चले जाने से श्याम प्रसाद रेड्डी अकेले रह गए हैं और वो ही अपनी दोनों बेटियों के लिए मां-बाप दोनों की जिम्मेदारी निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- Nia Sharma का फॉरएवर क्रश कौन? ‘सुहागन चुड़ैल’ ने खुद कर दिया रिवील
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
50 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines