---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Shyam Benegal Funeral: जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे दिग्गज

Shyam Benegal Last Rites: दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने सोमवार को 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा, चलिए आपको बताते हैं।

Shyam Benegal Last Rites: सोमवार को फिल्मी जगत से दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज डायरेक्टर और फिल्ममेकर श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहे। 90 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। श्याम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद अब फिल्मी हस्तियां अपना दुख जाहिर कर रही हैं। श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा, चलिए आपको बताते हैं।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

आपको जानकारी दे दें कि दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल का पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शन के लिए पेडर रोड स्थित घर पर रखा जाएगा। वहीं अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे के बाद निकाली जाएगी, 2 बजे दादर के शिवाजी पार्क स्थित श्मशान में अंतिम विदाई दी जाएगी।

---विज्ञापन---

दरअसल 90 साल के श्याम बेनेगल ने 14 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें Chronic Kidney Disease (CKD) था। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी में किडनी का कार्य कम हो जाता है, जिससे शरीर कमजोर पड़ने लगता है। दरअसल, CKD में किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती, जिससे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगता है।

---विज्ञापन---

श्याम बेनेगल के बारे में

श्याम बेनेगल को 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक वो बॉलीवुड के फेमस अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त के भतीजे थे। श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को सिकंदराबाद में हुआ था और उन्होंने 9 दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था।

 2007 में श्याम बेनेगल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक कॉपीराइटर के तौर पर की थी। उनकी मृत्यु की खबर ने उनके प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है और कई सिने अभिनेता-अभिनेत्रियों ने इस पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।

5 बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बेनेगल ने अपने अद्वितीय काम के जरिए हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई थी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उन्हें हिंदी फिल्मों के प्रमुख निर्देशकों में शामिल किया जाएगा। उनके द्वारा निर्देशित फिल्में जैसे ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘मंथन’ और ‘भूमिका’ अत्यधिक चर्चित हैं। बेनेगल को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म के लिए पाँच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड में ‘खेला’, इस कंटेस्टेंट का सफर हो रहा खत्म!

First published on: Dec 24, 2024 09:01 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola