हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shyam Benegal को आखिरी विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, अंतिम संस्कार में नम हुई हर आंख

Shyam Benegal Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर और फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे श्याम को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इसके तमाम वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन
Shyam Benegal Funeral

Shyam Benegal Funeral: फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर है। बीते दिन यानी 23 दिसंबर को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर और फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन हो गया था। श्याम बेनेगल के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ और हर कोई मायूस भी। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और श्याल के फैंस और चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब श्याम बेनेगल को आखिरी विदाई दी गई।

श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार

आज यानी 24 दिसंबर को फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे श्याम को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे। श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में हर आंख नम नजर आई। सोशल मीडिया पर श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार के कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमे देखा जा सकता है कि दिग्गज को आखिरी विदाई देते हुए हर किसी का दिल भारी था।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज

श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में गुलजार साहब को देखा गया और उन्होंने श्याम बेनेगल को भावभीनी विदाई दी। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने श्याम बेनेगल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, सिंगर इला अरुण समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को फिल्ममेकर की आखिरी विदाई में देखा गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं और वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वायरल हो रहे इन वीडियो पर यूजर्स और फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और श्याम को अंतिम विदाई दे रहे हैं। साथ ही कमेंट्स के जरिए हर कोई श्याम को श्रद्धांजलि दे रहा है और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल के बेहद करीब थे। श्याम बेनेगल को इंडस्ट्री में खूब प्यार मिलता रहा है।

बेटी ने शेयर की थी श्याम के निधन की खबर

बता दें कि श्याम बेनेगल ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि श्याम लंबे समय से बीमार थे। श्याम के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की थी, जिसके अनुसार सोमवार शाम 6.30 बजे मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में श्याल ने अपनी अंतिम सांस ली। श्याम की बेटी बेटी पिया बेनेगल ने मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। जैसे ही श्याम बेनेगल के निधन की खबर आई, तो पूरी इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए। श्याम के चाहने वाले और फैंस भी इस खबर से बेहद दुखी हुए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म? कहानी देख हिल जाएगा दिल-दिमाग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola