हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shyam Benegal Death: इस बीमारी से जूझ रहे थे बेनेगल, लगातार वजन हो रहा था कम

Shyam Benegal Death: बेनेगल को काफी जल्दी-जल्दी एलर्जी, काम के दौरान कंसन्ट्रेट करने में परेशानी होती थी। डॉक्टरों की मानें तो CKD के मरीज को शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
श्याम बेनेगल (फाइल फोटो)

Shyam Benegal Death: बड़े पर्दे पर कई कहानियों को जीवंत करने वाले दिग्गज फिल्म निर्देशक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह कई साल से बीमार थे और बीते कुछ समय से उन्होंने अपने घर से निकलना भी कम कर दिया था। उनके करीबियों की मानें तो लगातार उनका वजन कम हो रहा था।

90 वर्षीय श्याम बेनेगल ने बीते 14 दिसंबर को ही अपना जन्मदिन मनाया था। जानकारी के अनुसार उन्हें Chronic Kidney Disease (CKD) थी। डॉक्टरों की मानें तो इस बीमारी में किडनी काम करना कम कर देती है, शरीर कमजोर हो जाता है। दरअसल, इस बीमारी में मरीज की किडनी उसके खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती और शरीर में वेस्ट जमा होने लग जाता है।

भूख की कमी और पेट संबंधी परेशानी की शिकायत करते थे

बेनेगल के परिचितों की मानें तो लंबे समय से उन्होंने काम करना कम कर दिया था। अक्सर वह थकान, कमज़ोरी और भूख की कमी जैसी शिकायतें करते थे। पहले के मुकाबले उन्हें अब सांस लेने में काफी परेशानी होती थी और वह कब्जे और पेट खराब होने की शिकायत करते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। फिल्म जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

काम के दौरान कंसन्ट्रेट करने में परेशानी होती थी

बेनेगल के साथ काम करने वाले लोगों की मानें तो वह अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते थे। वह बाहर के खाने से परहेज करते थे। लेकिन किडनी की बीमारी के चलते लगातार उनका वजन कम हो रहा था। उन्हें काफी जल्दी-जल्दी एलर्जी, काम के दौरान कंसन्ट्रेट करने में परेशानी होती थी। डॉक्टरों की मानें तो CKD के मरीज को शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola