Shweta Tiwari Joins Rohit Shetty Cop Universe: टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) जल्द ही बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। टीवी पर अपना जादू चलाने के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही एक बार फिर फिल्मी दुनिया में भी अपना जलवा दिखाएंगी। अब श्वेता तिवारी के हाथ एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी लगी है। उनकी एंट्री अब दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म में हो गई है। खुद श्वेता ने इस बात का ऐलान किया है और अपनी खुशी का इजहार भी किया। तो चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी की किस फिल्म में इस हसीना की एंट्री हुई है।
रोहित शेट्टी की फिल्म में श्वेता तिवारी की एंट्री
बता दें, रोहित शेट्टी इन दिनों काफी बिजी हैं। उनकी एक के बाद एक बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। सिंघम अगेन (Singham Again) में एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक एक साथ आने वाले हैं। ऐसे में फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, अब इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म में श्वेता तिवारी की एंट्री करवा दी है।
एक्ट्रेस के किया अनाउंस
जी हां, अब श्वेता भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होंगी। अब, श्वेता तिवारी को सिंघम की तीसरी किश्त में एक अहम रोल निभाने के लिए चुना गया है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका ऑफिशियली ऐलान कर दिया। श्वेता ने रोहित के साथ पोज़ करते हुए अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ लिखा है, “विद द मैन हिमसेल्फ! रोहित शेट्टी #singhamagain #copuniverse #gratitude।” अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
करीना और श्वेता होंगी फिल्म में साथ
वहीं, बात अगर ‘सिंघम अगेन’ की करें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम फाइनल माना जा रहा है। मगर अब ऐसी खबर सामने आई हैं कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा होंगी। इस फिल्म में भी वो सिंघम की पत्नी का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म में ‘सिंघम रिटर्न्स’ वाले अपने ट्रैक को कंटिन्यू रखा जाएगा। वहीं, श्वेता तिवारी भी अब इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines