Shweta Tiwari Mystery Boy: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की गोवा से एक तस्वीर वायरल हो गई है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। अब श्वेता तिवारी किसी मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आई हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होते ही बवाल मच गया और एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। एक तरफ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। दूसरी तरफ अब उनकी मां की लव लाइफ पर पूरा देश फिलहाल चर्चा करता दिख रहा है। 43 साल की श्वेता तिवारी को अब एक लड़के के साथ फोटो शेयर करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। कुछ लोग तो इस लड़के को एक्ट्रेस का लवर तक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के परिवार की बढ़ी सिक्योरिटी, जीजा Aayush Sharma के लिए हुआ खास बंदोबस्त
मिस्ट्री बॉय संग दिखीं श्वेता तिवारी
दरअसल, आज श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक लड़के के साथ पोज दे रही हैं। इस मिरर सेल्फी ने अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है। बता दें, श्वेता के साथ दिख रहा ये मिस्ट्री बॉय शर्टलेस होकर स्माइल करते हुए पोज दे रहा है। वहीं, श्वेता ने इस लड़के के कंधे पर हाथ रख सिर से सिर मिलाकर तस्वीर खींचवाई है। देखने में तो ये दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं लेकिन इन दोनों को यूं देख यूजर्स के मन में 100 तरह के सवाल उठने लगे। 2 असफल शादी के बाद अब लोगों ने श्वेता तिवारी पर इस लड़के को डेट करने तक का आरोप लगा दिया। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। सभी लोग इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस पर संगीन आरोप लगते दिख रहे हैं।
लोगों ने पूछा ये तीसरा है क्या?
एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘आंटी लवर।’ एक ने तो इन दोनों को आर्शीवाद ही दे दिया और लिखा, ‘ईश्वर आप दोनों पर कृपा करें।’ एक ने सवाल किया, ‘दामाद जी हैं क्या?’ किसी ने पूछा, ‘दिखाना क्या चाहते हो तुम दोनों?’ एक फैन बोला, ‘नया शो आने वाला है शायद।’ एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कह दिया, ‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है?’ एक ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा, ‘ये इसका नया वाला है क्या..? तीसरा…?’ एक कमेंट आया, ‘काईको रे काईको?’ एक मैसेज आया, ‘सब चलता है अब।’ तो एक फैन ने श्वेता तिवारी को संतूर मम्मी बता दिया। एक यूजर ने श्वेता को ट्रोल कर लिखा, ‘हैशटैग 3।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘क्या ये डेटिंग कर रहे हैं?’ एक ने तो इन्हें देख क्यूट कपल ही कह दिया। फिर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘चलो कलयुग है भाई, सब कुछ जायज है।’ आखिर में एक शख्स बोला, ‘अपने से आधी उम्र के लड़के को भी फंसा लिया.. श्वेता की तीसरी शादी जल्द होगी।’
एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
अब कुछ ऐसे ही लोग एक्ट्रेस का नाम इस लड़के के साथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि ये शख्स उनका बेटा है। बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘सनसेट और बीच वाइब को चेज करते हुए #Goa 2.0 #motherandson।’ अब उनके इस हैशटैग ने क्लियर कर दिया है कि लड़का उनके बेटे जैसा है। हालांकि, ये उनका बेटा नहीं है। श्वेता के 2 बच्चे है। उनका बेटा अभी काफी छोटा है। एक्ट्रेस के साथ वायरल हो रहे इस लड़के का नाम वरुण कस्तूरिया है। साथ ही ये तस्वीर एक शो की शूटिंग के दौरान की है। ‘काव्या-एक जज्बा, एक जुनून’ नाम के शो में इन दोनों ने मां-बेटे का किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines