Shweta Tiwari Bold Photoshoot: पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की उम्र 40 पार हो चुकी है, लेकिन उनकी खूबसूरती उम्र के साथ ही बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी 23 साल की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘कॉल मी बी’ (Call Me Bae) की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इन दोनों को साथ में देख फैंस ने इन्हें मां-बेटी की जगह बहनें बताया था। वहीं अब श्वेता का लेटेस्ट फोटोशूट फिर से उन्हें लाइमलाइट में ले आया है।
श्वेता तिवारी का बोल्ड लुक वायरल
श्वेता तिवारी ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस बेड पर हॉट पोज देकर सबका अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। उनकी फोटोज देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वे 2 बच्चों की मां हैं और उनकी बेटी इतनी बड़ी है कि वे बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। फोटोशूट में श्वेता ने फैंस का अटेंशन लूटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी कातिलाना अदाएं फैंस के होश उड़ा देंगी।
एक्ट्रेस ने उड़ाए सबके होश
फोटोज की बात करें तो इसमें श्वेता पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वे बेड पर लेटे हुए कोजी पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑल पिंक लुक कैरी किया है। पिंक शर्ट के साथ पिंक डेनिम में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। वे ब्लैंकेट ओढ़कर एक किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। श्वेता की आंखों में जो चमक है, उसमें सभी खो गए। एक्ट्रेस ने शर्ट के बटन खोलकर भी एक से बढ़कर एक पोज दिए और अपनी अदाओं से सभी को मदहोश कर दिया। श्वेता तिवारी का ये बोल्ड फोटोशूट अब चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: Rajinikanth से पहले इस साउथ एक्टर को मिली थी वैनिटी वैन, Thalaiva से ज्यादा रखे थे बॉडीगार्ड
फैंस हुए श्वेता के दीवाने
फैंस एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें संतूर मम्मी बता रहा है तो कोई उन्हें नेशनल क्रश कह रहा है। किसी ने उन्हें एंजेल भी कहा है। कुछ ही मिनटों में श्वेता तिवारी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और फैंस उनपर प्यार बरसा रहे हैं। श्वेता की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है और वे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी फेल कर रही हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines