हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sushant Singh Rajput: भाई की मौत के दर्द से नहीं उबरी बहन, SSR को न्याय दिलाने के लिए किया ये काम

Shweta Singh Kirti online campaign to investigate SSR Death: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जी हां, श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput, Shweta Singh Kirti

Shweta Singh Kirti online campaign to investigate SSR Death: साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही आज सुशांत को गए कई साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। हर कोई आज भी सुशांत को याद करता है। हालांकि उनकी मौत रहस्य बनी हुई है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत के साथ क्या हुआ था? लेकिन अभी तक सच सामने नहीं आया। इस बीच अब सुशांत की बहन ने अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

श्वेता सिंह ने शुरू किया अभियान

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है। जी हां, श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ‘न्याय 4 एसएसआर जन आंदोलन’ की अनाउंसमेंट की है। श्वेता सिंह ने माथे या कलाई पर लाल कपड़ा बांधकर, इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर सुशांत के लिए न्याय का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई से भी जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है। #Nyay4SSRJanAndolan को यूज करें और इसे शेयर करें।

2020 में हुई थी सुशांत की मौत

आज भी सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। उनकी अचानक हुई मौत कई लोगों के लिए सदमे जैसी थी। बता दें कि साल 2024, जून 14 को सुशांत सिंह अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत पर कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहा था, लेकिन उनके जाने के कई साल बाद भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था?

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की थी न्याय की मांग

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुशांत की बहन ने अपने भाई की मौत के मामले की जांच तेज करने के लिए कहा है। अक्सर उनकी बहन इस आग्रह को करती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इसी साल मार्च महीने में श्वेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक वीडियो के जरिए केस की जांच की मांग के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’ केस में आया पुलिस का बयान, कहा- CCTV फुटेज में…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola