Sushant Singh Rajput, Shweta Singh Kirti: सुशांत सिंह राजपूत को आज भी कोई नहीं भूल पाया है। जी हां, भले ही एक्टर को गए चार साल हो गए हैं, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनकी यादें वैसे ही हैं। अक्सर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनके बारे में बातें करती नजर आती हैं और एक्टर से जुड़ी चीजों को फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक ऐसा ही किस्सा श्वेता ने लोगों के साथ शेयर किया था, जो सुशांत की फिल्म ‘एम.एस धोनी’ की रिलीज के टाइम का है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘एम.एस धोनी’ को लेकर श्वेता सिंह कीर्ति ने किया खुलासा
एक इंटरव्यू में श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा था कि जब सुशांत की फिल्म ‘एम.एस धोनी’ रिलीज हुई थी, तो उस टाइम पर ही एक और एक्टर के बेटे की फिल्म रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया पर सब उसकी बातें कर रहे थे, उसको प्रेज कर रहे थे, उसके बारे में लिख रहे थे। श्वेता ने कहा कि वो फिल्म इतना ज्यादा अच्छा कुछ कमाल भी नहीं कर रही थी, लेकिन फिर भी हर किसी की जुबान पर उसी का नाम था।
भाई को वो एक्सेप्टेंस नहीं मिला, जो उसे मिलना चाहिए था- श्वेता
श्वेता ने आगे कहा कि उस फिल्म को बॉलीवुड से बहुत ज्यादा सपोर्ट था, लेकिन भाई के बारे में कोई उतना नहीं लिखा रहा था। आप जानते हैं कि उसको उस तरह का एक्सेप्टेंस नहीं मिल पाया था बॉलीवुड में। सुशांत ने जो अच्छा काम किया था, अपने टेलेंट को पुट किया था, उसको वैसे सराहा नहीं गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उसकी वैसे सराहना नहीं हुई।
सुशांत का होना महसूस करती हैं श्वेता सिंह कीर्ति
इतना ही नहीं बल्कि श्वेता सिंह कीर्ति का कहना है कि आज भी वो सुशांत का होना महसूस करती हैं। फिर चाहे को कहीं भी क्यों ना हो? एक बार का किस्सा बताते हुए सुशांत की बहन के कहा कि एक बार जब हम भाई को मिस कर रहे थे। सोच रहे थे कि भाई होता तो कितना अच्छा होता। हम ये सोच ही रहे थे कि वो गाना नमो-नमो को प्ले होना शुरू हो गया और उस गाने का भी वो पार्ट जिसमें भाई का सबसे ज्यादा पार्ट था।
लोगों के दिलों में आज भी हैं SSR
श्वेता सिंह कीर्ति की इन बातों से साफ है कि वो आज भी अपने भाई को कितना मिस करती हैं। ना सिर्फ श्वेता बल्कि आज भी हर कोई सुशांत को याद करता है। सुशांत एक ऐसा नाम है, जो लोगों के जहन में हमेशा रहेगा और उन्हें लेकर लोगों के मन में जो प्यार है, वो सदा ऐसे ही बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- बचपन में ही टीचर से दिल लगा बैठे थे SSR, इंटरव्यू में एक्टर ने खुद किए थे पहले प्यार के खुलासे
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
50 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines