बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 5 साल हो चुके हैं और आज तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है. उनका निधन 14 जून, 2020 को हुआ था. सीबीआई की ओर से भी क्लोजर रिपोर्ट सब्मिट कर दी गई है, जिसमें इसे आत्महत्या ही बताया गया. साथ ही रिया चक्रवर्ती को भी क्लीन चिट दी गई थी. सुशांत के सुसाइड केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. मामला एनसीबी का भी जुड़ा था. ऐसे में अब तमाम खुलासों और विवादों के 5 साल बाद उनक बहन श्वेता सिंह ने पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके भाई की मौत में रिया चक्रवर्ती का क्या रोल था.
दरअसल, श्वेता सिंह ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ बताया. इस बातचीत में श्वेता से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई सवाल किए गए थे, जिसके उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए थे. ऐसे में इसी बीच श्वेता से रिया चक्रवर्ती के कनेक्शन के बारे में सवाल किया गया कि एक्टर की मौत में रिया का क्या रोल था? इस पर उन्होंने बेझिझक जवाब दिया और बताया कि सुशांत ने रिया के बारे में बताया था.
यह भी पढ़ें: 2025 की महाफ्लॉप फिल्म, 200 करोड़ के बजट में बनी 56 करोड़ का किया था कलेक्शन, OTT पर भी नहीं दिखा दम
सुशांत की मौत में रिया के रोल पर बोलीं श्वेता सिंह
श्वेता सिंह ने रिया के रोल को लेकर कहा, ‘क्योंकि मुझे तो अभी तक जवाब मिले नहीं हैं तो सच में मुझे नहीं पता कि उनका क्या रोल था? जितना भाई ने मुझे उनके बारे में बताया था फोन पर. रिया से मेरी सीधे तौर पर बात कभी नहीं हुई थी. सुशांत ने मुझे रिया के बारे में बताया था. उन्होंने मुझे उनके बारे में अच्छी बातें ही बताई थी. लेकिन मुझे सच में सच्चाई नहीं पता है. मुझे नहीं पता इसके बारे में कि क्या हुआ था और क्या नहीं. कई ड्रग्स मिले थे, जो उन्हें चाय कॉफी में मिलाकर दी जा रही थी.’ श्वेता ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता अभी कि इसमें किसका रोल है और कितना रोल है? कहां तक है.’
श्वेता ने किया भाई के मर्डर का दावा
इसके साथ ही श्वेता कीर्ति सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता है कि उनके भाई ने आत्महत्या की है. उन्होंने भाई के सुसाइड पर कहा कि उनके बेड और पंखे में इतना फासला ही नहीं था कि कोई उस पर लटककर आत्महत्या कर सके. उनका मानना है कि अगर सुसाइड करना होता है तो किसी स्टूल का यूज होता ही है लेकिन, वहां स्टूल या टेबल जैसा कुछ नहीं मिला था. दिवंगत एक्टर की गर्दन के निशान के बारे में बता करते हुए कहा कि वो किसी कपड़े नहीं लग रहे थे बल्कि वो किसी पचली चैन के लग रहे थे.
यह भी पढ़ें: क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक, एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा नवंबर, OTT पर देखें मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज
साइकोलोजिस्ट का दावा- दो लोगों ने मारा है
श्वेता ने बताया कि उन्होंने भाई की मौत के बाद 2 साइकोलोजिस्ट से मुलाकात भी की थी. एक अमेरिका से हैं तो दूसरे मुंबई से. दोनों ने ही मुझे बोला कि सुशांत का मर्डर हुआ है. श्वेता ने बताया कि अमेरिका वाले साइकोलोजिस्ट के बारे में कुछ भी नहीं पता था और ना ही सुशांत के बारे में. श्वेता ने दावा किया कि उस साइकोलोजिस्ट ने खुद उन्हें अप्रोच किया था कि उनका मर्डर हुआ है. श्वेता ने कहा कि दोनों साइकोलोजिस्ट का एक ही कहना था कि 2 लोगों ने मिलकर सुशांत का मर्डर किया है.
यह भी पढ़ें: ‘2 लोग मर्डर करने आए थे…’, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines