Shweta Bachchan, Aishwarya Rai

Aishwarya Rai के गाने पर Shweta Bachchan ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

Shweta Bachchan, Aishwarya Rai: मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्वेता बच्चन जमकर थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ लोगों को श्वेता का ये अंदाज बेहद पसंद आया.

Shweta Bachchan, Aishwarya Rai: बॉलीवुड की पॉपुलर फैमिली में से एक बच्चन फैमिली अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन में बच्चन परिवार को लेकर बाते सुनने को मिल जाती हैं. इस बीच अब बच्चन परिवार की लाडली बेटी श्वेता बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की प्यारी बेटी श्वेता अपनी भाभी के गाने कजरा रे पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में श्वेता अपनी ही मस्ती में हैं और जमकर थिरकती नजर आ रही हैं. फैंस को उनका डांस खूब पसंद भी आ रहा है. हालांकि, कम ही लोगों ने उनके इस अवतार को देखा है, तो कुछ लोग हैरान भी हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ