Shweta Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपना 49वां बर्थडे मनाया है। बीती रात इस खास मौके पर उन्होंने पार्टी का आयोजन किया था, ये पार्टी उनके घर पर ही थी। श्वेता बच्चन के जन्मदिन के खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की है।
जिसमें सिद्धार्थ- कियारा, विक्की कौशल- कटरीना कैफ, नेहा धूपिया- अंगद बेदी, फरहान अख्तर- शिबानी डांडेकर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्ममेकर करण जौहर, और शनाया कपूर जैसे कई सेलेब्स ने शिरकत की हैं। इस दौरान सभी सेलेब्स अलग-अलग लुक में नजर आए।
कियारा-सिद्धार्थ से लेकर विक्की-कैटरीना ने की श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में शिरकत
श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। वहीं न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी श्वेता बच्चन की पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके साथ ही इस पार्टी में अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया था। साथ ही श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में फरहान अख्तर को भी उनकी खूबसूरत बीवी शिबानी डांडेकर के साथ स्पॉट किया गया हैं।
नेहा धूपिया भी पति के साथ हुई स्पॉट
वहीं नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पोज देती नजर आईं। इसके साथ ही शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी ग्लैम अप लुक में इस पार्टी का हिस्सा बनी थी। साथ ही एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो कैमरा में खिला खिला नजर आ रहा था। वहीं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के निकलने के तुरंत बाद अर्जुन कपूर भी पार्टी से अपने घर के लिए रवाना हो गए थे।
तमाम सेलेब्स बने पार्टी का हिस्सा
बता दें कि श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में कटरीना नियॉन पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई और विक्की ब्लैक शर्ट और डेनिम में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि कैटरीना पैपराज़ी के लिए पोज देने के लिए रुकी नहीं और विक्की ने कार में बैठने से पहले फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाकर बाय किया। इसी तरह तमाम सेलेब्स इस पार्टी का हिस्सा बने।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
54 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines