हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Avneet Kaur संग डेटिंग रूमर्स पर Shubman Gill का खुलासा, लव लाइफ पर खुलकर की बात

क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर बात की है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी बताया है। क्या कुछ कहा शुभमन ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Shubman Gill on His Love Life Amid Dating Rumours With Avneet Kaur

भारत के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल सिर्फ अपने शानदार खेल से ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ सालों में उनका नाम कई चर्चित हस्तियों के साथ जोड़ा गया है, जिनमें सारा तेंदुलकर और सारा अली खान का नाम सबसे ऊपर रहा है। हाल ही में अवनीत कौर के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहों ने भी काफी तूल पकड़ा। लेकिन अब खुद शुभमन ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साफ कर दिया है कि उनका किसी के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

शुभमन गिल का करियर पर फोकस 

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ इंटरव्यू में शुभमन गिल ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो पिछले तीन सालों से सिंगल हैं और अभी उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर है। शुभमन ने हंसते हुए कहा, ‘कई बार तो ऐसी खबरें आती हैं जिनमें जिन लोगों का नाम मेरे साथ जोड़ा जाता है, उनसे मैं कभी मिला भी नहीं हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि अफवाहें इतनी दूर तक फैल जाती हैं कि खुद उन्हें भी समझ नहीं आता कि आखिर ये बातें शुरू कहां से होती हैं।

शुभमन के पास प्यार के लिए समय नहीं!

शुभमन ने इस इंटरव्यू में ये भी साफ किया कि क्रिकेटर की जिंदगी में रिलेशनशिप निभाना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि वो साल में लगभग 300 दिन टीम के साथ ट्रैवलिंग में बिताते हैं और ऐसे में किसी के साथ रिश्ते को समय देना नामुमकिन हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर है और फिलहाल मेरी प्राथमिकता सिर्फ मेरा करियर है।’

विज्ञापन

लिंकअप रूमर्स को बताया झूठा

हाल ही में अवनीत कौर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं कि वो दुबई में शुभमन के एक मैच के दौरान मौजूद थीं और दोनों को साथ देखा गया था। हालांकि, शुभमन ने इस बात को भी खारिज करते हुए साफ कहा कि उन्होंने अवनीत से कभी मुलाकात तक नहीं की है। इस बयान से ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई निजी संबंध नहीं है।

सारा तेंदुलकर को भी नहीं कर रहे डेट

सारा तेंदुलकर के साथ भी शुभमन का नाम लंबे समय तक जुड़ता रहा है। दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर लाइक और कमेंट करते देखा गया था, जिससे फैंस को शक हुआ था कि शायद दोनों के बीच कुछ खास है। लेकिन अब शुभमन के हालिया बयान से साफ हो गया है कि वो अपनी निजी जिंदगी में पूरी तरह अकेले हैं और किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन से किया इनकार, तो यूजर्स ने पूछ डाले मुश्किल सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola