Shubman Gill-Avneet Kaur: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हसीनओं से शुभमन का नाम जुड़ेगा, तो जाहिर है कि उनको लेकर बातें तो होंगी ही। अब आप सोच रहे होंगे कि अब किसके संग शुभमन का नाम जुड़ा है? तो आइए जानते हैं…
शुभमन गिल और अवनीत कौर
दरअसल, सोशल मीडिया पर zoomtv और tellytalkindia ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शुभमन गिल और अवनीत कौर की डेटिंग की बात कही गई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम से अवनीत कौर ने फोटोज शेयर की और उसके बाद शुभमन गिल और उनके बीच कुछ होने की अफवाह उड़ रही है।
लोगों ने लगाए कयास
इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट में आगे लिखा गया कि फैंस ने दोनों के बीच कुछ होने के कयास लगाए हैं। हालांकि, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अवनीत निर्माता राघव शर्मा को डेट कर रही हैं, जिससे इन अफवाहों पर विराम लग गया है। बता दें कि इन अफवाहों पर अभी तक ना तो शुभमन और ना ही अवनीत ने कोई रिएक्शन दिया है। ना सिर्फ अवनीत कौर बल्कि इसके पहले भी शुभमन का नाम दो हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।
Shubman Gill, Avneet Kaur
सारा तेंदुलकर और सारा अली खान
दरअसल, अवनीत से पहले शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं बल्कि कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है, लेकिन कभी ये कंफर्म नहीं हुआ कि शुभमन किसी के साथ रिलेशन में हैं। वहीं, अगर शुभमन गिल की बात करें तो इस वक्त शुभमन दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का हिस्सा हैं।
अवनीत कौर की तगड़ी फैन फॉलोइंग
इसके साथ ही अगर अवनीत की बात करें तो अवनीत कौर भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अवनीत को इंस्टाग्राम पर करीब 31 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस को भी उनसे जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की वो फिल्में, जो हैं रीमेक, Sikandar तो बेवजह बदनाम
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines