Avneet kaur-Shubhman Gill Dating Rumor: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडियन क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी बनाया है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और हेजल कीच जैसी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। कुछ दिन पहले सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान भी शुभमन गिल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में आईं। हालांकि ये खबर महज अफवाह साबित हुई।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि सारा अली खान नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि भी नहीं हुई। अब एक और एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम जोड़ा जा रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अवनीत कौर हैं।
अवनीत कौर ने शेयर की पोस्ट
बता दें कि शुभमन गिल ने बीते 8 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। फोटो में अवनीत और शुभमन गिल को एक साथ देखा गया।
फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘शुभमन, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप लोगों को इसी तरह से प्रेरित करते रहो। मुझे आप पर बहुत गर्व है।’ अवनीत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें : Sohail Khan के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? क्या सलमान के घर दोबारा बजने वाली है शहनाई?
लंदन में देखा गया था एक साथ
आपको बता दें कि इससे पहले अवनीत कौर को लंदन में शुभमन गिल के साथ स्पॉट किया गया था। उस वक्त भी दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि इन खबरों को ज्यादा हवा नहीं मिली। अब क्रिकेटर को वार्म विश करते हुए अवनीत कौर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
दोनों के डेटिंग की खबरों ने फिर तूल पकड़ लिया है। हालांकि अफेयर की इन खबरों पर अवनीत या शुभमन दोनों में से किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
कौन हैं अवनीत कौर?
बता दें कि अवनीत कौर टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली है। टीवी के डांसिंग शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ में नजर आ चुकीं अवनीत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद से वो कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
इसके अलावा अवनीत इंटरनेशनल फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ को लेकर भी चर्चा में हैं। अवनीत कौर अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर अक्सर तहलका मचाती रहती हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
30 mins ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines