अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने हाल ही में बताया कि वह और उनके दिवंगत पूर्व पति पीयूष पूरी क्यों अलग हुए थे । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शुभांगी ने कहा कि उनकी शादी टूटने की वजह पीयूष की शराब की लत थी। दोनों ने इस साल फरवरी में तलाक ले लिया था। कुछ समय पहले ही पीयूष का निधन लिवर सिरोसिस की बीमारी से हुआ था।
तलाक का कारण
शुभांगी ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को पीयूष से बात की थी और उनके ठीक होने की दुआ की थी। उन्होंने कहा कि वह इस समय बहुत भावुक और सुन्न महसूस कर रही हैं। शुभांगी ने कहा, “लोग बिना पूरी बात जाने जल्दी जज कर लेते हैं। कई लोगों को लगता है कि मैंने सफलता मिलने के बाद उन्हें छोड़ा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारा अलग होना सालों की परेशानियों का नतीजा था। मैंने रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की, उन्हें रिहैब भी भेजा लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। हमारे परिवार वालों ने भी मदद की मगर उनकी शराब की आदत ने सब कुछ खराब कर दिया।”
बेटी आशी के लिए लिया कठिन फैसला
अपनी बेटी आशी के बारे में बात करते हुए शुभांगी ने कहा, “मुझे अपनी बेटी की भलाई के लिए ये मुश्किल फैसला लेना पड़ा। यह अचानक नहीं हुआ था। 2018-2019 से हालात बिगड़ने लगे थे और आखिरकार 2025 में हमारा तलाक हो गया। तलाक के बाद भी मैं पीयूष से संपर्क में थी और उन्हें मदद लेने के लिए कहती थी। आज भी मेरा उनके परिवार से अच्छा रिश्ता है। मुझे लगता है कि मेरी बेटी आशी ने मुझसे ज्यादा दर्द सहा है।”
जल्द करेंगी पीयूष के परिवार से मुलाकात
शुभांगी ने बताया कि वह जल्द ही इंदौर जाकर पीयूष के परिवार से मिलेंगी। उनकी बेटी आशी, जो अमेरिका में पढ़ाई कर रही है, अपने फाइनल एग्जाम खत्म करने के बाद भारत आएगी और फिर दोनों मिलकर इंदौर जाएंगी। शुभांगी और पीयूष की शादी 2003 में इंदौर में हुई थी और उनकी बेटी का जन्म 2005 में हुआ था।
तलाक से पहले, पिछले साल एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की थी। लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों ने तय कर लिया कि वे साथ नहीं रह सकते, फिर भी तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से बचते रहे।
शुभांगी का करियर
शुभांगी अत्रे ने टीवी शोज कसौटी जिंदगी की, कस्तूरी और चिड़िया घर में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के रोल से मिली है।
ये भी पढ़ें- मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शौक की लहर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines