Shruti Haasan Cryptic Post: कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। श्रुति हासन की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर भी फैंस की नजरें रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट भी काफी लाइमलाइट में है। श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी उलझन के बारे में पूरी दुनिया को बताया है।
श्रुति हासन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
श्रुति हासन ने अपने एक प्रोजेक्ट का एक क्लिप इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो इंटेंस फाइट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस फिजिकल फाइट कर रही हैं और बात वो अपनी मेन्टल फाइट की कर रही हैं। यानी वो इस वीडियो से अपने दिल में चल रही जंग को दर्शाने की कोशिश कर रही हैं। वो 2 ख्यालों में अटकी हुई हैं और फैसला नहीं ले पा रही हैं। एक्ट्रेस ने अब उस बारे में खुलकर बात की है। इस वीडियो के कैप्शन में श्रुति हासन ने अपने उलझन के बारे में लिखा है।
क्या है श्रुति हासन की उलझन?
एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर लिखा, ‘गायब होकर और सबको छोड़कर एक नई जिंदगी शुरू करने की चाहत vs एक आवाज जो कहती है विश्वास रखो और रुको।’ यानी एक्ट्रेस अपने 2 विचारों को खो चुकी हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें सब कुछ पीछे छोड़कर नई जिंदगी शुरू करनी चाहिए या फिर अभी रुकना चाहिए? इसके साथ ही श्रुति हासन ने लिखा, ‘बड़ा कदम उठाने में डर लग रहा है… लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि अगर मैं ऐसा करती हूं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा… बीच में कहीं मैं एक्सिस्ट कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल से लेकर मनारा चोपड़ा तक, Shera के पिता की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स
फैंस ने कैसे किया रिएक्ट?
अब इस पोस्ट पर फैंस एक्ट्रेस को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘नई शुरुआत करो, पहाड़ों पर जाओ। इस भीड़ से दूर आराम से जिंदगी जियो। अपनी आत्मा के लिए आप इससे अच्छा कुछ और नहीं कर सकतीं।’ तो कोई उन्हें यकीन कर रुकने की सलाह दे रहा है। फैंस एक्ट्रेस से मजबूत बने रहने की रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे श्रुति किसी बात से बेहद परेशान हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines