Shruti Haasan Viral Video: हाल में ‘वाल्टर वीरय्या’ (Waltair Veerayya) फिल्म में नजर आने वाली साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) का एक डराने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें खुद एक्ट्रेस भी काफी डरी और चौंकी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अनजान शख्स काला चश्मा लगाए एक्ट्रेस का लगातार पीछा कर रहा है। जहां भी एक्ट्रेस जाती है वो शख्स वहीं नजर पीछे-पीछे जाता है। हद तो जब हो गई जब वो शख्स एक्ट्रेस का पीछा करते हुए एयरपोर्ट के पार्किंग ऐरिया तक आ जाता है।
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोग काफी नारागजी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, उस अनजान शख्स की ऐसी हरकत करने के बाद श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने उसकी जमकर क्लास लगा दी। साथ ही वीडियो पर बाकी यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं एक बकवास एक्ट्रेस हूं…’, जब ‘खल्लास गर्ल’ Isha Koppikar ने खोली थी फिल्म इंडस्ट्री की पोल
कौन था वो अनजान शख्स?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो अनजान शख्स श्रुति हासन का लगतार पीछा करने की कोशिश करता है। हालांकि, एक्ट्रेस की के सिक्योरिटी कमांडर्स साथ थे, लेकिन एक अनजान शख्स का ऐसा पीछा करना या ऐसी हरकते करना किसी को भी डरा सकता है। लगातार पीछा करने के बाद जब श्रुति बेहद परेशान भी हो गई, तब वो गुस्से में बोलती नजर आ रही है कि ‘वो पीछे क्यों खड़ा है?’। वीडियो में श्रुति थोड़ी परेशान और गुस्से में उस अनजान शख्स से कहती है कि ‘मैं आपको नहीं जानती हूं कि आप कौन हो और मेरे पीछे क्यों आ रहे हैं?’, जिसके बाद एक्ट्रेस कार में बैठकर चली जाती है।
Shruti Haasan के वर्कफ्रंट की बात
बता दें कि हाल में श्रुति हासन को फिल्म ‘वाल्टर वीरय्या’ (Waltair Veerayya) में देखा गया था। इसके अलावा जल्द निर्देशन प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी रही ‘बाहुबली’ (Baahubali) स्टारर प्रभास (Prabhas) के साथ मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ (Saalar) में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाली हैं। साथ ही श्रुति अपने प्रोफेश्न लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड शांतनु को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines