Shruti Haasan Slams IndiGo: पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति हासन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक कंप्लेंट रखी है और साथ ही इंडिगो को फटकार लगाई है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स ने इंडिगो को टैग कर नाराजगी जताई है और उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रुति हासन का नाम भी जुड़ गया है, जो अब फ्लाइट में 4 घंटे की देरी के लिए इंडिगो की आलोचना कर रही हैं। उनके पोस्ट के बाद एयरलाइन को भी जवाब देना पड़ा है।
श्रुति हासन ने एयरलाइन को लगाई फटकार
आपको बता दें, एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हे, मैं आम तौर पर शिकायत करने वाली व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन IndiGo आप लोगों ने आज अस्तव्यस्तता के मामले में वाकई खुद को मात दे दी, हम पिछले चार घंटों से बिना किसी इनफार्मेशन के एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं- शायद अपने यात्रियों के लिए कोई बेहतर तरीका सोचिए? सूचना, शिष्टाचार और स्पष्टता प्लीज।’ एक्ट्रेस का ये ट्वीट काफी वायरल हो गया।
एक्ट्रेस को आया इंडिगो पर गुस्सा
इसके अलावा श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने पहले अपना एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और साथ में कैप्शन में लिखा, ‘मैं किसी को मारने वाली हूं। अभी भी एयरपोर्ट पर फंसी हुई हूं।’ इस दौरान एक्ट्रेस काफी निराश दिखीं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने इस मामले पर कई पोस्ट शेयर कर अपनी तकलीफ जाहिर की। उनके इन पोस्ट को देखकर इसके बाद एयरलाइन ने उन्हें जवाब दिया है।
श्रुति हासन ने शेयर किया पोस्ट
यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee का भोजपुरी इंडस्ट्री में क्यों नहीं है एक भी फ्रेंड? बोलीं- ‘दोस्त शब्द महंगा…’
श्रुति हासन को इंडिगो ने दिया जवाब
IndiGo ने एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद लिखा, ‘मिस हासन, हमें फ्लाइट में देरी के कारण हुई असुविधा के लिए खेद है। हम पूरी तरह समझते हैं कि प्रतीक्षा का लंबा समय कितना असुविधाजनक हो सकता है। मुंबई में मौसम की स्थिति के कारण देरी हुई है, जिससे परिचालन विमानों के आगमन पर असर पड़ रहा है।’ IndiGo ने आगे लिखा, ‘हमें उम्मीद है कि आप समझेंगी कि ये फैक्टर्स हमारे कंट्रोल से बाहर हैं और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी एयरपोर्ट टीम कस्टमर्स की सहायता करने और उनके कम्फर्ट को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
13 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines