Shruti Haasan-Santanu Hazarika: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे होते हैं, जो ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि प्रर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन का नाम भी शामिल है। जी हां, श्रुति और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बीच अब कपल को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
एक-दूसरे को किया अनफॉलो
श्रुति हासन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड दोनों ही इंटरनेट पर रोमांटिक पोज देते नजर आते हैं। फैंस को भी कपल की फोटोज खूब पसंद आती हैं। हालांकि अब सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटोज भी हटा दी हैं।
फैंस के बीच बढ़ी हलचल
पिंकविला की हालिया रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और अब दोनों अलग हो गए हैं। जैसे ही ये खबरें सामने आई तो कपल के फैंस के बीच हलचल बढ़ गई हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि अब श्रुति हासन और शांतनु हजारिका दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
कपल की शादी की उड़ी थी अफवाहें
बता दें कि दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ओरी ने कपल की शादी के बारे में चर्चा की थी, जिसे श्रुति ने खारिज कर दिया था। अब इस तरह की खबरें हर किसी को हैरान कर रही हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक श्रुति या फिर शांतनु हजारिका की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay के हाथों और सिर पर दिखी चोट, तस्वीरें देख घबराए फैंस
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines