एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सालार’ की सक्सेज का जश्न मना रही थीं। इस बीच वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गईं। उनके फैंस को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि श्रुति हासन ने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका (Santanu Hazarika) से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने ब्रेकअप पर बात नहीं की है लेकिन एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो करने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
यह भी पढ़ें: जब मैं कपड़े बदल रही थी तब वो… मशहूर एक्ट्रेस हुई भावुक, बताई प्रोड्यूसर की गंदी करतूतों की कहानी
चार साल पुराने प्यार से तोड़ा रिश्ता
यह तो हम सब जानते हैं कि श्रुति हासन पिछले करीब चार साल से शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं। दोनों की कई सारी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर छाई हुई रहती थीं। कभी तस्वीरों में तो कभी रील में ये कपल अक्सर ही अपने प्यार का इजहार करते हुए दिख ही जाता था। अब जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई तो उनके फैंस का दिल ही टूट गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक्ट्रेस को अपने चार साल पुराने प्यार से रिश्ता तोड़ना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रुति हासन और शांतनु अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ फैसले लेना चाहते हैं जो उनके लिए ठीक हों इसलिए दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। जाहिर है कि शांतनु वीडियो गेम डिजाइनर और पेंटर हैं। दोनों पिछले लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे। हालांकि अब खबर है कि करीब एक महीने से श्रुति और शांतनु अलग-अलग रह रहे हैं।
श्रुति हासन ने हटाई तस्वीरें
आपको बता दें कि श्रुति हासन और शांतनु हजारिका का ब्रेकअप क्यों हुआ है? इस पर फिलहाल अब तक कोई खास वजह नहीं सामने आई है। इसके अलावा दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार साउथ स्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘सालार’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines