Shriya Saran Husband: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रेया सरन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. एक्ट्रेस की मूवी ‘मिराई’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जो फैंस को काफी पसंद भी आ रही है. वहीं ‘मिराई’ मूवी की कास्ट नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं. इस दौरान शो में श्रेया सरन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके हस्बैंड आंद्रेई कोशेव से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी. ऑडियंस को भी श्रेया सरन की पर्सनल लाइफ से जुड़ा ये किस्सा काफी पसंद आ रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आंद्रेई कोशेव कौन हैं और उनसे जुड़ा किस्सा क्या है?
कैसे हुई पहली मुलाकात?
कपिल शर्मा ने अपने शो में जब श्रेया से पूछा कि उनकी मुलाकात रशिया के टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेव से कैसे हुई? इस पर श्रेया ने बताया, ‘मैंने गलती से गलत फ्लाइट बुक कर ली थी. मेरा डाइविंग ट्रिप अप्रैल में था, लेकिन मैं मार्च में ही मालदीव पहुंच गई. लैंड करने के बाद मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैं अकेले ही गई थी. फिर मुझे पता चला कि उसी शाम एक खूबसूरत यॉट साउथ मालदीव जा रही है और उसमें एक कमरा खाली है. मैं उस बोट पर चली गई. सनसेट बहुत सुंदर था। मैं थोड़ी डरी हुई डेक पर खड़ी थी और किसी को नहीं जानती थी. तभी पीछे से आंद्रेई आए और वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई.’
यह भी पढ़ें: Mirai ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, 9वें दिन भी Baaghi 4 नहीं गाड़ पाई झंडे
कौन हैं आंद्रेई कोशेव?
श्रेया और आंद्रेई की शादी 19 मार्च साल 2018 में हुई थी. आंद्रेई के बारे में बताएं तो आंद्रेई रूस के एक बिजनेसमैन हैं. स्टार्सअनफोल्डेड के मुताबिक उन्हें 2015 में बेस्ट यंग बिजनेसमैन का अवॉर्ड मिला था. उनके पास जनरल मैनेजमेंट की डिग्री भी है. वहीं आंद्रेई टेनिस भी बहुत अच्छे खेलते हैं और वो नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं. कई बार उन्होंने अपने भाई निकिता के खिलाफ भी मैच खेला है.
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty और Shriya Saran ने साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, कौन पड़ा किस पर भारी?
‘दृश्यम’ का नाम सुन डर गए थे आंद्रेई
बता दें श्रेया को बॉलीवुड में अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम’ से पहचान मिली थी. इस मूवी में श्रेया ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ में श्रेया ने इस मूवी पर बात करते हुए कहा कि जब मैंने आंद्रेई को बताया था कि मैं ‘दृश्यम’ में काम कर चुकी हूं तो वो डर गए थे. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की तेलुगु मूवी ‘मिराई’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें श्रेया के साथ-साथ तेजा सज्जा भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines