पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेया पिलगांवकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छल-कपट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया। इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि श्रेया पिलगांवकर की इस फिल्म को कहां देखा जा सकता है, तो आइए जानते हैं फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में…
कहां स्ट्रीम होगी ‘छल-कपट’?
श्रेया पिलगांवकर की अपकमिंग फिल्म ‘छल-कपट’ ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है। बीते दिन यानी 24 मई को इस फिल्म का टीजर भी ZEE5 ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को जल्दी ही रिलीज डेट भी मिल जाएगी।
श्रेया पिलगांवकर ने क्या कहा?
मिड-डे के साथ बात करते हुए श्रेया पिलगांवकर ने कहा कि पहली बार पुलिस का किरदार निभाना का उनका फैसला आसान था। उन्होंने बताया कि उनका किरदार, देविका राठौर एक आम पुलिस अधिकारी नहीं है बल्कि एक ऐसी लड़की है जिसका अतीत परेशानियों से भरा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि उसे यह पहचानने की शक्ति मिलती है कि दूसरे क्या अनदेखा कर सकते हैं?
क्राइम और सस्पेंस
श्रेया की मानें तो यही अतीत देविका के किरदार को और भी निखारता है। वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसके टीजर को देखकर यही लग रहा है कि ये एक बेहतर क्राइम और सस्पेंस से भरी होगी। सच, दुश्मनी और धोखे से भरी इस कहानी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
टीजर पर लोगों की राय क्या?
फिल्म ‘छल-कपट’ के टीजर पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने इसे देखने के बाद लिखा कि ये बहुत ही शानदार होने वाली है। दूसरे यूजर ने कहा कि कमाल की फिल्म होगी। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि एक बढिया क्राइम-थ्रिलर लग रही है। एक और ने कहा कि मजा ही आ गया। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Trance of Kuberaa का धांसू टीजर रिलीज, 2 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines