Shriya Pilgaonkar In Mandala Murders: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में वाणी कपूर, सुरवीन चावला और वैभव राज गुप्ता जैसे स्टार्स हैं। इन सभी के बीच जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं रुक्मिणी देवी जिसे श्रिया पिलगांवकर ने निभाया है। 8 एपिसोड्स वाली इस सीरीज की शुरुआत उन्हीं से होती है। ‘मंडला मर्डर्स’ में श्रिया का किरदार छोटा है लेकिन कम स्क्रीन स्पेस में उन्होंने जो दमदार रोल प्ले किया है, उससे वह टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। जिस मुकाम को वह पिछले 10 साल से पाना चाहती थीं, वह उन्हें इस सीरीज ने दिला दिया है।
सुपरस्टार्स की बेटी होकर भी करियर नहीं रहा आसान
कम लोगों को ही पता होगा कि श्रिया पिलगांवकर टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। सचिन और सुप्रिया ने अपने जमाने में टीवी से लेकर फिल्मों और रियलिटी शो तक खूब नाम कमाया है। वहीं फिल्म ‘नदियां के पार’ में सचिन के किरदार को कोई नहीं भूल सकता। स्टारकिड होने के बावजूद श्रिया पिलगांवकर का करियर आसान नहीं रहा। कई साल स्ट्रगल करने के बाद अब जाकर उन्हें वो पहचान मिली है, जिसकी वह कई साल पहले से हकदार थीं।
शाहरुख की फिल्म से किया था डेब्यू
श्रिया पिलगांवकर के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रिया ने नेहा नाम की लड़की का किरदार प्ले किया था। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी। श्रिया को प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में देखा गया। इस सीरीज में उन्होंने स्वीटी गुप्ता का किरदार प्ले किया था, जो अली फजल के अपोजिट नजर आई थीं। ये सीरीज उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Mandala Murders नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर वन, 3 कारणों से सीरीज को न करें अनदेखा
श्रिया पिलगांवकर का करियर
श्रिया पिलगांवकर ने अपने एक्टिंग करियर को लगातार जारी रखा। उन्हें मिर्जापुर ने पहचान दिलाई लेकिन उसके बाद आई फिल्मों में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। श्रिया को फिल्म ‘ड्राई ड्राई’, ‘हाउस अरेस्ट’, ‘द ब्रोकेन न्यूज’, ‘छल कपट’ और ‘ताजा खबर’ जैसी सीरीज में देखा गया। अब वह ‘मंडला मर्डर्स’ से पॉपुलैरिटी बटोर रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines